रास्ते पर पसरा कचरा लोगों की बढ़ी परेशानी
Updated at : 01 Sep 2016 7:32 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा नगर : शहर के वार्ड नंबर छह में न्यू एरिया दुर्गा मंडप के पास कचरा व अन्य गंदगी सीधे कच्चे रास्ते में गिरा देने से क्षेत्र में लोगों को काफी परेशानी हो रही है. दुर्गा मंडप के पश्चिम गली में पैदल पार करना भी मुश्किल हो गया है. गली में पसरा रहने वाला गोबर, […]
विज्ञापन
नवादा नगर : शहर के वार्ड नंबर छह में न्यू एरिया दुर्गा मंडप के पास कचरा व अन्य गंदगी सीधे कच्चे रास्ते में गिरा देने से क्षेत्र में लोगों को काफी परेशानी हो रही है. दुर्गा मंडप के पश्चिम गली में पैदल पार करना भी मुश्किल हो गया है. गली में पसरा रहने वाला गोबर, पशुओं की गंदगी से स्थानीय लोगों में बीमारी होने का खतरा हो गया है. बरसात के कारण स्थिति और भी खराब हो गयी है.
स्थानीय अरुण कुमार सिन्हा ने कहा कि पिछले 20 वर्षों से गली व नाली का निर्माण नहीं कराया गया है. इसके कारण मुहल्ले का कचरा सड़कों पर ही फैला रहता है. खटाल का गोबर की निकासी नहीं होने से स्थानीय लोग संक्रमण के शिकार हो सकते हैं. इस संबंध में कई बार शिकायत के बाद भी नगर पर्षद कोई ध्यान नहीं दे रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




