पक्की सड़कों की नहीं होती नियमित सफाई

Updated at : 01 Sep 2016 7:31 AM (IST)
विज्ञापन
पक्की सड़कों की नहीं होती नियमित सफाई

नवादा नगर : खुरी नदी के किनारे से होता हुआ भट्ट टोली, बड़ी दरगाह, शेखटोली, पठान टोली, चमर टोली, शरीफ कॉलोनी आदि क्षेत्रों में नगर पर्षद का वार्ड नंबर 26 का क्षेत्र फैला हुआ है. नगर के इस हिस्से में कच्ची गलियों को पक्का कराने के साथ ही नालियों का निर्माण हुआ है. हालांकि कई […]

विज्ञापन
नवादा नगर : खुरी नदी के किनारे से होता हुआ भट्ट टोली, बड़ी दरगाह, शेखटोली, पठान टोली, चमर टोली, शरीफ कॉलोनी आदि क्षेत्रों में नगर पर्षद का वार्ड नंबर 26 का क्षेत्र फैला हुआ है. नगर के इस हिस्से में कच्ची गलियों को पक्का कराने के साथ ही नालियों का निर्माण हुआ है.
हालांकि कई क्षेत्रों में अब भी काम की दरकार है. चमर टोली के संकीर्ण गली में कुछ स्थानों पर सड़क नहीं बनी है. इसी तरह कुछ भाग अभी भी सड़क के लिए तरस रहा है. सद्भावना चौक के साथ ही कैथोलिक चर्च इस वार्ड की पहचान है. नये क्षेत्र शरीफ कॉलोनी में पक्की सड़क बन जाने के कारण लोगों को सुविधा हुई है.सफाई का है अभाव : वार्ड के कई गलियों में कूड़ा गलियों में ही कोनों में रखा दिखता है. शेख टोली में लोग अपने घरों की सफाई करने के बाद कूड़ा कहां फेंके, इसकी समस्या बताया. शेखटोली की शबनम परवीन ने कहा कि सफाई के लिए कर्मचारी कभी-कभी ही आते हैं. कई स्थानों पर नाली भी जाम दिखी. टूटे ढक्कनों को बनाने के काम में भी कमी दिखती है.
सड़कों की खुदाई से परेशानी
वाटर सप्लाइ का पाइप लाइन बिछाने के लिए लगभग सभी सड़कों में खुदाई की गयी है. इससे फिलहाल परेशानी हो रही है. कुछ स्थानों पर सड़क के बीच में तो कुछ स्थानों पर सड़कों के किनारे गड्ढे बनाये गये हैं. पाइप बिछाने के बाद इसे यूं ही ढक कर रखा गया है. बारिश के समय पानी के कारण इसमें और दिक्कत हो रही है. हालांकि वाटर सप्लाइ के बाद इसे ठीक करने का काम पाइप बिछाने की एजेंसी को करना है.
योजनाओं का मिला लाभ: वार्ड के लगभग 30 लोगों को शहरी आवास योजना के तहत लाभ दिलाया गया है. इसके तहत आवास बनाने के लिए दो लाख रुपये दिये जायेंगे. इसके साथ ही सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ भी कई लोगों को दिया गया है. इधर, विपक्षी आरोप लगाते हैं कि योजनाओं का लाभ दिलाने में भेदभाव किया जाता है. चहेतों को ही लाभ मिल पाता है.
शरीफ कॉलोनी के लोगों को मिला लाभ : मुहल्ले में 12 लाख की लागत से बड़ा नाली व सड़क बन जाने से क्षेत्र के बड़ी अाबादी को कच्ची सड़क से छुटकारा मिला है. इसी वर्ष तैयार सड़क से लोग काफी राहत महसूस कर रहे हैं. यह पक्का सड़क संत जोसेफ के किनारे से मुहल्ले को जोड़ता है.
पानी-रोशनी की शिकायत : वार्ड में लगाये गये चापाकल के काम नहीं करने व रोशनी के लिए स्ट्रीट लाइट नहीं लगाये जाने की शिकायत लोगों ने की. चमरटोली आदि मुहल्ले में लोग पूरी तरह से सरकारी चापाकल पर निर्भर हैं, यहां भी चापाकल की कमी है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन