घंटों लेट चलीं एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें, यात्री रहे बेहाल
Updated at : 28 Aug 2016 2:51 AM (IST)
विज्ञापन

ट्रेन में सवार होते यात्री. भागलपुर-किऊल रेलखंड पर पुल क्षतिग्रस्त होने से रेल यातायात पर पड़ा असर नवादा कार्यालय : किऊल-गया रेलखंड पर शनिवार को एक्सप्रेस सहित पैसेंजर ट्रेन घंटों विलंब से चलीं. इसको लेकर रेल यात्रियों को काफी परेशानी हुई. असमय गाड़ियों के चलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. विभिन्न […]
विज्ञापन
ट्रेन में सवार होते यात्री.
भागलपुर-किऊल रेलखंड पर पुल क्षतिग्रस्त होने से रेल यातायात पर पड़ा असर
नवादा कार्यालय : किऊल-गया रेलखंड पर शनिवार को एक्सप्रेस सहित पैसेंजर ट्रेन घंटों विलंब से चलीं. इसको लेकर रेल यात्रियों को काफी परेशानी हुई. असमय गाड़ियों के चलने से यात्रियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा. विभिन्न ट्रेनों में यात्रियों की काफी भीड़ देखी गयी. भागलपुर-किउल रेलखंड पर मुंगेर जिला के खड़िया पिपरा हाल्ट के नजदीक पुल संख्या 183 के क्षतिग्रस्त हो जाने से रेलवे पटरी शुक्रवार को धंस गयी थी.
इससे अप लाइन की ट्रेनों को डाउन लाइन से गुजारा गया. इससे ट्रेनों का परिचालन बुरी तरह प्रभावित हुआ. 13023 अप हावड़ा-गया एक्सप्रेस दो घंटे व 53615 अप जमालपुर-गया फास्ट पैसेंजर 51 मिनट विलंब से नवादा स्टेशन पहुंची. गया से खुलनेवाली 13024 डाउन गया- हावड़ा एक्सप्रेस एक घंटे 41 मिनट व 53616 अप गया-जमालपुर फास्ट पैसेंजर एक घंटे 11 मिनट विलंब से चली. झाझा से चलने वाली झाझा-गया पैसेंजर को झाझा व किउल स्टेशन के बीच निरस्त कर दिया गया.
यह ट्रेन शाम छह बजे तक किऊल से नहीं चली थी. अन्य पैसेंजर ट्रेनें भी अपने निर्धारित समय से काफी लेट चली. शनिवार होने के कारण कार्यालयों के कर्मचारी, मुख्यालय में रहनेवाले विद्यार्थी अपने घरों को लौटते हैं. ट्रेनों के लेट परिचालन से यात्रियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुल्तानगंज जानेवाले कांवरियों को एक्सप्रेस व फास्ट पैसेंजर के विलंब होने से दिक्कतों का सामना करना पड़ा. देर रात तक ट्रेनों के परिचालन समय पर बहाल हो पाया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




