खानपुर के लोगों ने लिया शराब नहीं छूने का संकल्प

Updated at : 28 Aug 2016 2:49 AM (IST)
विज्ञापन
खानपुर के लोगों ने लिया शराब नहीं छूने का संकल्प

गांव से दो लोगों को शराब के साथ पकड़ जाने के बाद सरपंच की अध्यक्षता में बैठक कर लिया निर्णय हिसुआ : हिसुआ के खानपुर गांव के लोगों ने शराब नहीं छूने, गांव में लाने नहीं देने, किसी को धंधा नहीं करने देने आदि का संकल्प बैठक कर लिया. सरपंच अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता […]

विज्ञापन

गांव से दो लोगों को शराब के साथ पकड़ जाने के बाद सरपंच की अध्यक्षता में बैठक कर लिया निर्णय

हिसुआ : हिसुआ के खानपुर गांव के लोगों ने शराब नहीं छूने, गांव में लाने नहीं देने, किसी को धंधा नहीं करने देने आदि का संकल्प बैठक कर लिया. सरपंच अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक कर ग्रामीणों ने शराब के बने कानून के अनुपालन के साथ-साथ शराब का सामाजिक बहिष्कार भी करने का निर्णय लिया.
गांव के दो लोगों को शराब के साथ धरे जाने के बाद ग्रामीणों ने सामूहिक पहल की. गौरतलब है कि शुक्रवार की शाम 18 लीटर शराब के साथ गांव के दो प्रमोद राजवंशी व उदय मिस्त्री धरे गये थे. पुलिस ने छापेमारी कर दोनों को शराब के साथ धरा. मामले से गांव में खलबली मच गयी व ग्रामीण इसके विरोध में पहल करने लगे. सरपंच ने सहयोग किया.
दिनेश राम, दिलीप राम, अनिल राजवंशी, सुंदर राजवंशी, सत्येंद्र राजवंशी, नटू राजवंशी, गोरे राजवंशी, रवींद्र राजवंशी, रितेश राजवंशी, प्रमोद राजवंशी, मनोज राम, राजेश राजवंशी सहित अन्य ग्रामीणों ने शपथ ली. बैठक के बाद सभी ने थाने में भी लिखित जानकारी दी है. थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि यह गांव वालों की अच्छी पहल है. कानून के साथ सामाजिक पहल की जरूरत है. सब लोग जब मिल-जुल कर कानून के अनुपालन के पक्ष में उतरेंगे, तो समाज का बेहतर सुधार होगा.
खानपुर गांव में है बेरोजगारी
खानपुर गांव में बेरोजगारी की समस्याएं अधिक है. वहां शराबबंदी कानून बनने से पहले अवैध शराब का निर्माण होता था. अब उस पर लगाम लगा है, लेकिन फिर वही बेरोजगारी की समस्या लोगों के सामने है. जैसा की लोगों ने जानकारी दी. यहां के जॉब कार्डधारियों को काम नहीं मिलता है. गांव वालों ने बेरोजगार कार्डधारियों को काम दिलाने की मांग की है. बीडीओ, पीओ सहित संबंधित अधिकारियों को काम दिलाने की गुहार लगा रहे हैं. अधिकारियों को इस दिशा में पहल करने की जरूरत है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन