बारिश से मैदान में पानी प्रतियोगिता की तिथि बढ़ी
Updated at : 23 Aug 2016 7:29 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा नगर : कला संस्कृति व खेल मंत्रालय द्वारा जिला स्तरीय विद्यालय व महिला खेल महोत्सव के तहत होने वाले एथेलेटिक्स, कुश्ती के साथ ही वॉलीबॉल व महिला खो-खो खेल की तिथि बढ़ा दी गयी है. हरिश्चंद्र स्टेडियम में एथेलेटिक्स व कुश्ती तथा प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में वॉलीबॉल व खो-खो की प्रतियोगिता होनी थी. […]
विज्ञापन
नवादा नगर : कला संस्कृति व खेल मंत्रालय द्वारा जिला स्तरीय विद्यालय व महिला खेल महोत्सव के तहत होने वाले एथेलेटिक्स, कुश्ती के साथ ही वॉलीबॉल व महिला खो-खो खेल की तिथि बढ़ा दी गयी है.
हरिश्चंद्र स्टेडियम में एथेलेटिक्स व कुश्ती तथा प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में वॉलीबॉल व खो-खो की प्रतियोगिता होनी थी. बारिश के कारण हरिश्चंद्र स्टेडियम में पानी भर जाने के कारण इसकी तिथि बढ़ा दी गयी है. 22 अगस्त को होने वाली वॉलीबॉल व खो-खो की टक्कर 29 अगस्त को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में तथा एथेलेटिक्स व कुश्ती की प्रतियोगिता 30 अगस्त को हरिश्चंद्र स्टेडियम में होगी. इसकी जानकारी जिला खेल पदाधिकारी मोहम्मद सिबुगतुल्ला ने दी.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




