फुटबॉलर मेवालाल के सपनों को आगे बढ़ाने का प्रयास
Updated at : 22 Aug 2016 5:39 AM (IST)
विज्ञापन

मेवालाल खेल संघ ने 91 फुटबॉल टीमों के बीच बांटी बॉल नवादा नगर : महान फुटबॉलर मेवालाल के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए महान फुटबॉलर मेवालाल खेल संघ द्वारा ग्रामीण फुटबॉलरों को मुफ्त मे फुटबॉलर देकर गांवों मे इसे अधिक से अधिक बढ़ावा देने का प्रयास किया गया. रविवार को अांबेडकर पुस्तकालय प्रांगण में […]
विज्ञापन
मेवालाल खेल संघ ने 91 फुटबॉल टीमों के बीच बांटी बॉल
नवादा नगर : महान फुटबॉलर मेवालाल के सपनों को आगे बढ़ाने के लिए महान फुटबॉलर मेवालाल खेल संघ द्वारा ग्रामीण फुटबॉलरों को मुफ्त मे फुटबॉलर देकर गांवों मे इसे अधिक से अधिक बढ़ावा देने का प्रयास किया गया. रविवार को अांबेडकर पुस्तकालय प्रांगण में हुए कार्यक्रम में 91 ग्रामीण फुटबॉल टीमों के बीच फुटबॉल का वितरण किया गया. इसमें जिले के विभिन्न प्रखंडों व पंचायतों की टीमें आयी थीं.
संघ के संस्थापक राजबल्लभ पासवान ने कहा कि फुटबॉल को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है. जिले का गौरव रहा कि ओलिंपिक में भारत की ओर से प्रदर्शन करने वाले महान फुटबॉलर मेवालाल नवादा में जन्म लिये थे. गांव-गांव में फुटबॉल टीमों को जिंदा करने के लिए संघ द्वारा खिलाड़ियों को मुफ्त में फुटबॉल दिये गये हैं.
संघ के अन्य पदाधिकारी अध्यक्ष रमेश कुमार, उपाध्यक्ष रामानुज राजवंशी, सचिव सुनील प्रसाद, खेलप्रेमी अफसर नवाब नबाव, श्रवण कुमार बरनवाल ने काफी प्रयास से फुटबॉल टीमों के बीच फुटबॉल का वितरण किया. अधिकारियों ने कहा कि 122 अन्य ग्रामीण फुटबॉल टीमों के बीच सात सितंबर को फुटबॉल बांटे जाने पर विचार किया जा रहा है. इसके साथ ही सभी बेहतर फुटबॉल टीमों को बूट भी उपलब्ध कराया जायेगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




