ePaper

बिहार : तीन बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, निजी स्कूल संचालक गिरफ्तार

Updated at : 25 May 2016 8:31 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार : तीन बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार, निजी स्कूल संचालक गिरफ्तार

नवादा : बिहार के नवादा जिले के एक गांंव में निजी स्कूल के संचालक को तीन बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में कल देर रात गिरफ्तार कर लिया. अकबरपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार मयूख ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम लार्ड साहब (25) है जो गांव में एक निजी स्कूल संचालित […]

विज्ञापन

नवादा : बिहार के नवादा जिले के एक गांंव में निजी स्कूल के संचालक को तीन बच्चों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार करने के आरोप में कल देर रात गिरफ्तार कर लिया. अकबरपुर थाना अध्यक्ष संजीव कुमार मयूख ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति का नाम लार्ड साहब (25) है जो गांव में एक निजी स्कूल संचालित किये हुए था.

उन्होंने बताया कि ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि स्कूल संचालक सह शिक्षक अपने स्कूल में पढ़ाई करने वाले गांव के तीन बच्चों के साथ पिछले एक सप्ताह से अप्राकृतिक यौनाचार करता आ रहा था और जब उसने एक अन्य बच्चे को अपनी हवस का शिकार बनाना चाहा तो वह उसके चंगुल से भागकर गांव में शोर मचा दिया जिसके बाद पीड़ित बच्चों के अभिभावकों ने उक्त शिक्षक के खिलाफ अकबरपुर थाने में बीती रात प्राथमिकी दर्ज करायी.

संजीव ने बताया कि बीते देर रात्रि गिरफ्तार करके स्कूल संचालक को आज सुबह न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है तथा पीड़ित बच्चों का मेडिकल जांच करायी जा रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन