एंबुलेंस में भी मरीजों को मिल रहीं जरूरी सुविधाएं

Published at :18 Dec 2013 4:38 AM (IST)
विज्ञापन
एंबुलेंस में भी मरीजों को मिल रहीं जरूरी सुविधाएं

नवादा : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत इमरजेंसी में मरीजों को बेहतर सुविधा देने की व्यवस्था की गयी है. इसके लिए सदर अस्पताल को मरीजों के उपचार के लिए आधुनिक मशीनों से लैस एसी एंबुलेंस उपलब्ध करायी गयी है. आम लोगों को यह सुविधा देने की समुचित व्यवस्था की गयी है. जानकारी के अनुसार, […]

विज्ञापन

नवादा : राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन के तहत इमरजेंसी में मरीजों को बेहतर सुविधा देने की व्यवस्था की गयी है. इसके लिए सदर अस्पताल को मरीजों के उपचार के लिए आधुनिक मशीनों से लैस एसी एंबुलेंस उपलब्ध करायी गयी है. आम लोगों को यह सुविधा देने की समुचित व्यवस्था की गयी है.

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय ग्रामीण स्वास्थ्य मिशन द्वारा इमरजेंसी में मरीजों को बाहर ले जाने के लिए सदर अस्पताल को एंबुलेंस उपलब्ध करायी गयी है. इसका उद्घाटन 8 अक्तूबर को डीएम ने फीता काट कर किया था. साथ ही गंभीर मरीजों को इमरजेंसी में इलाज कराने के लिए पटना व अन्य स्थानों तक ले जाने की व्यवस्था शुरू की गयी.

इस एंबुलेंस के कर्मचारियों द्वारा आम लोगों को इमरजेंसी में सेवाएं उपलब्ध कराने का काम किया जाने लगा. एंबुलेंस में बीपीएल सूची के मरीजों को इलाज कराने ले जाने के लिए मुफ्त व्यवस्था है. साथ ही आम लोगों के लिए 12 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से बाहर ले जाने की व्यवस्था है.

एंबुलेंस में क्या हैं सुविधाएं

एंबुलेंस के अंदर मॉनीटर की व्यवस्था है. इससे मरीज के बीपी, पल्स व ऑक्सीजन की मात्र की जानकारी मिलते रहती है. इसीजी मशीन, हॉर्ट शॉक मशीन, वेंटिलेटर, स्लाइन व ऑक्सीजन की समुचित व्यवस्था है. इसके अलावा मेडिकल इमरजेंसी कर्मी की सुविधा है. सदर अस्पताल से इलाज के लिए बाहर जाने वाले मरीजों के लिए एंबुलेंस में इलाज की समुचित व्यवस्था उपलब्ध है.

कैसे दी जायेगी सेवा

वैसे मरीज जिनकी स्थिति काफी चिंताजनक रहती है. इमरजेंसी में इलाज कराने के लिए बाहर जाने की स्थिति में इसकी सेवा उन्हें मिल सकती है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन