नौकरी का फॉर्म जमा करने डाकघर में उमड़ रही भीड़

Updated at : 04 Feb 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
नौकरी का फॉर्म जमा करने डाकघर में उमड़ रही भीड़

नवादा (सदर) : मंगलवार को प्रधान डाकघर में फॉर्म जमा करने के लिए अभ्यार्थियों की लंबी लाइन दिखी़ भीड़ के कारण डाकघर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. फॉर्म पर टिकट चिपकाने के लिए टिकट बिक्री काउंटर पर भी काफी भीड़ रही. कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा मानवाधिकार आयोग द्वारा […]

विज्ञापन
नवादा (सदर) : मंगलवार को प्रधान डाकघर में फॉर्म जमा करने के लिए अभ्यार्थियों की लंबी लाइन दिखी़ भीड़ के कारण डाकघर में अफरातफरी का माहौल कायम हो गया. फॉर्म पर टिकट चिपकाने के लिए टिकट बिक्री काउंटर पर भी काफी भीड़ रही.
कौशल विकास योजना के तहत प्रशिक्षण प्राप्त करने तथा मानवाधिकार आयोग द्वारा निकाली गयी बहाली के लिए आवेदन जमा करने के लिए मंगलवार को आवेदकों की भीड़ उमड़ पड़ी.
डाकघर प्रशासन द्वारा आवेदकों की भीड़ को देखते हुए अलग काउंटर नहीं बनाये जाने के कारण फॉर्म जमा करने आये अभ्यार्थियों को परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह 10 बजे से लाइन में खड़े अभ्यार्थियों को चार-चार घंटे घंटे तक फॉर्म जमा करने के लिए इंतजार करना पड़ा. चार दिनों पहले भी प्रधान डाकघर में इसी तरह की कुव्यवस्था होने पर डाकपाल कपिलदेव प्रसाद यादव ने अतिरिक्त काउंटर लगाने की बात कही थी, परंतु मात्र दो काउंटर खाेले जाने के कारण यह स्थिति बन रही है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन