उर्दू व बांग्ला शिक्षकों का नियोजन कैंप पांच से

Updated at : 04 Feb 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
उर्दू व बांग्ला शिक्षकों का नियोजन कैंप पांच से

बहाली. शिक्षा विभाग ने जारी की अनुमंडलवार तिथि नवादा (नगर) : जिले में टीइटी पास उर्दू व बांग्ला शिक्षकों के नियोजन के लिए कैंप पांच से आठ फरवरी लगाया जायेगा. नवादा नगर पर्षद, हिसुआ नगर पंचायत व वारिसलीगंज नगर पंचायत और प्रखंड नियोजन इकाई, नवादा अनुमंडल अंतर्गत स्नातक ग्रेड में वर्ग छह से आठ एवं […]

विज्ञापन
बहाली. शिक्षा विभाग ने जारी की अनुमंडलवार तिथि
नवादा (नगर) : जिले में टीइटी पास उर्दू व बांग्ला शिक्षकों के नियोजन के लिए कैंप पांच से आठ फरवरी लगाया जायेगा. नवादा नगर पर्षद, हिसुआ नगर पंचायत व वारिसलीगंज नगर पंचायत और प्रखंड नियोजन इकाई, नवादा अनुमंडल अंतर्गत स्नातक ग्रेड में वर्ग छह से आठ एवं बेसिक ग्रेड में वर्ग एक से पांच तक के शिक्षक अभ्यार्थियों के लिए पांच फरवरी को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय में नियोजन कैंप लगेगा. रजौली अनुमंडल अंतर्गत प्रखंड नियोजन इकाई के वर्ग छह से आठ एवं वर्ग एक से पांच तक के शिक्षक अभ्यार्थियों के लिए नियोजन कैंप अभ्यास मध्य विद्यालय में लगाया जायेगा.
शिक्षा विभाग कार्यालय के अनुसार, अब तक जिले के सभी 14 प्रखंडों व 56 पंचायत नियोजन इकाइयों द्वारा टीइटी पास उर्दू व बांग्ला शिक्षकों की मेधा सूची का अनुमोदन कराया गया है. प्रखंडों व पंचायतों की नियोजन इकाइयों द्वारा अनुमोदित सूची को जिला प्रशासन की वेबसाइट पर टीइटी पास उर्दू व बांग्ला शिक्षकों की मेधा सूची प्रकाशित कर दी गयी है.
डीपीओ (स्थापना) ने बताया कि मेधा सूची का प्रकाशन प्रखंडस्तर पर बीडीओ द्वारा किया जाना था, लेकिन उनके द्वारा सूची प्रकाशित नहीं होने के बाद जिला स्तर पर ही सभी सूची अनुमोदित करानेवाली नियोजन इकाइयों की मेधा सूची प्रकाशित कर दी गयी है. रिक्त पदों के दस गुना शिक्षक अभ्यर्थियों को मेधा सूची के माध्यम से नियोजन के लिए कैंप में आमंत्रित किया गया है. पंचायत नियोजन इकाइयों के लिए प्रखंड स्तर पर कैंप लगाया जायेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन