प्रेमी युगल की समाज ने करायी शादी

Updated at : 04 Feb 2016 8:20 AM (IST)
विज्ञापन
प्रेमी युगल की समाज ने करायी शादी

काशीचक : काशीचक बाजार के रहनेवाले संदीप कुमार उर्फ दीपू की समाज के लोगों ने मधेपुरा की रहनेवाली प्रेमिका से पुलिस की मौजूदगी में शादी करा दी़ गौरतलब है कि काशीचक बाजार के दुकानदार अर्जुन लाल का पुत्र संदीप का मधेपुरा जिले के दीनापट्टी की रहनेवाली एक लड़की से तीन-चार साल से प्रेम प्रसंग चल […]

विज्ञापन
काशीचक : काशीचक बाजार के रहनेवाले संदीप कुमार उर्फ दीपू की समाज के लोगों ने मधेपुरा की रहनेवाली प्रेमिका से पुलिस की मौजूदगी में शादी करा दी़
गौरतलब है कि काशीचक बाजार के दुकानदार अर्जुन लाल का पुत्र संदीप का मधेपुरा जिले के दीनापट्टी की रहनेवाली एक लड़की से तीन-चार साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था़ गत पहली जनवरी को संदीप अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए मधेपुरा चला गया़
इधर, संदीप की मां ने काशीचक थाने में उसके अपहरण की सूचना दर्ज कराते हुए काशीचक बाजार के दो युवक निलेश व विजय कुमार को फंसाने की साजिश भी की. युवक ने गत तीन जनवरी को थाने में आकर अपहरण की घटना से इनकार करते हुए प्रेम-प्रसंग में प्रेमिका से मिलने मधेपुरा जाने की बात कही. संदीप के इस कारनामे से बाजार के लोगों में नाराजगी देखी जाने लगी़
इधर, मंगलवार की रात लड़की अपने मामा के साथ काशीचक थाने में पहुंच कर प्रेमी के कारनामे की जानकारी देते हुए न्याय की गुहार लगायी. साथ ही, लड़की ने लड़के से शादी करने का प्रस्ताव भी रखा़ थाना प्रभारी सूर्यकांत कुमार ने संदीप को थाना बुलवाया और पूछताछ की.
लेकिन, संदीप किसी भी कीमत पर उक्त लड़की से शादी करने से इनकार करता रहा. इसकी जानकारी बाजारवासियों को हुई, तो उन्होंने भी सामाजिक नियमानुसार शादी कर सुखमय जीवन बिताने की सलाह दी़ लेकिन, लड़के व उसके परिवारवालों द्वारा शादी नहीं करने के इरादे से तरह-तरह के बहाने बनाये. समाज के लोगों ने संदीप के परिवार पर उसकी शादी करने का दबाव बनाया.
लेकिन, शादी से इंकार किये जाने पर थाने के एसआइ सुदामा पासवान एवं नंदकेश्वर दास ने कानूनी कार्रवाई कर लड़के को जेल भेजने की तैयारी शुरू कर दी, तब जाकर लड़के के परिवारवाले शादी करने का राजी हुए़ समाज के लोगों ने चंडीनोवा स्थित मां चंडीस्थान में लड़के व लड़की की विधि-विधान से शादी करा दी. इस दौरान ग्रामीण व थाने के अधिकारी भी उपस्थित थे. शादी के बाद प्रेमी युगल का नवादा कोर्ट में बयान दर्ज कराया गया़
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन