शीघ्र खुलेगा बाल श्रमिक विद्यालय : डीएम
Updated at : 03 Feb 2016 8:43 AM (IST)
विज्ञापन

नवादा (नगर) : बाल श्रमिक परियोजना समिति नवादा की बैठक जिला पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में हुई. डीएम ने निर्देश दिया कि जिले में बाल श्रमिकों का सर्वेक्षण अविलंब शुरू करायें व 20 फरवरी तक हर हाल में सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया जाये. उन्होंने कहा कि सर्वे […]
विज्ञापन
नवादा (नगर) : बाल श्रमिक परियोजना समिति नवादा की बैठक जिला पदाधिकारी मनोज कुमार की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में हुई. डीएम ने निर्देश दिया कि जिले में बाल श्रमिकों का सर्वेक्षण अविलंब शुरू करायें व 20 फरवरी तक हर हाल में सर्वेक्षण का कार्य पूरा कर लिया जाये.
उन्होंने कहा कि सर्वे का साॅफ्ट व हार्ड कॉपी में संकलन किया जाये. सर्वेक्षण के उपरांत जिले में नये बाल श्रमिक विद्यालय खोलने का भी निर्देश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया.
विद्यालय संचालक गैर सरकारी संस्थाओं के पूर्व के बकाया रुपये का भुगतान के संबंध में निर्णय लिया गया कि वरीय उपसमाहर्ता की अध्यक्षता में एक कमेटी बनाकर पूर्ण रूप से सत्यापन करा कर भुगतान की कार्रवाई की जायेगी. यह भी निर्णय लिया गया कि ब्लैक लिस्टेड विद्यालयों को छोड़कर पूर्व के विद्यालय संचालकों के उनके प्रतिभूति रुपये वापस कर दिया जाये.
इसके अतिरिक्त परियोजना
कार्यालय हेतु बिजली कनेक्शन लिया जाना, कार्यालय लिपिक के भुगतान एवं कार्यालय के रिक्त पदों पर नियोजन हेतु पर भी विचार-विमर्श किया गया. उक्त बैठक में अपर समाहर्ता महर्षि राम, अनुमंडल पदाधिकारी राजेश कुमार, जिला शिक्षा पदाधिकारी गोरख प्रसाद, कार्यपालक पदाधिकारी नगर पर्षद कृष्ण मुरारी, डीपीआरओ परिमल कुमार, श्रम अधीक्षक-सह-परियोजना निदेशक सुजाता सिंह सहित सभी सदस्य उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




