सीएम नीतीश ने अफसरों को लगायी फटकार
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 31 Dec 2015 1:07 PM
नवादा : बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विपक्ष की ओर से उठाये जा रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अधिकारियों को फटकार लगायी है.सीएम नीतीश ने राजगीर पुलिस ट्रेनिंग कैंप का गुरुवारको निरीक्षण किया. इस दौरान कैंप में हो रहे निर्माण कार्य में लापरवाही देखमुख्यमंत्री नाराजहो गये और सामने खड़े […]
नवादा : बिहार में लॉ एंड ऑर्डर को लेकर विपक्ष की ओर से उठाये जा रहे सवालों के बीच मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज अधिकारियों को फटकार लगायी है.सीएम नीतीश ने राजगीर पुलिस ट्रेनिंग कैंप का गुरुवारको निरीक्षण किया. इस दौरान कैंप में हो रहे निर्माण कार्य में लापरवाही देखमुख्यमंत्री नाराजहो गये और सामने खड़े अधिकारी को कहा कि काम ठीक से कीजिए नहीं तो सबको यहीं पर दुरुस्त कर देंगे.
गौर हो कि सीएम नीतीश राजगीर के तीन दिवसीय दौरे पर हैं. नीतीशकुमार ने पुलिस ट्रेनिंग कैंप का घूम घूम कर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान कैंप परिसर में कई लापरवाही दिखी. नाराज सीएम ने अधिकारी से बात की तो वे सफाई देने लगे. सफाई से नाराज सीएम ने कहा कि इससे घटिया निर्माण हो ही नहीं सकता है. इसके साथ ही उन्होंने चेतावनी भरे लहजे मेंअधिकारियों को ठीक से काम करने का निर्देश दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










