सेंट्रल बैंक के कैशियर के घर का ताला तोड़ चोरी

Updated at : 17 Dec 2015 12:32 AM (IST)
विज्ञापन
सेंट्रल बैंक के कैशियर के घर का ताला तोड़ चोरी

नवादा कार्यालय : नगर थाना से सटे न्यू एरिया मुहल्ले में चोरों ने सोमवार की रात शीतल भवन के पश्चिम स्थित वाल्मीकि सिंह के मकान में रह रहे सेंट्रल बैंक के ओढ़नपुर शाखा के कैशियर के घर ताला तोड़ कर हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा लिया. कैशियर राजेश कुमार ने बताया कि रविवार से […]

विज्ञापन
नवादा कार्यालय : नगर थाना से सटे न्यू एरिया मुहल्ले में चोरों ने सोमवार की रात शीतल भवन के पश्चिम स्थित वाल्मीकि सिंह के मकान में रह रहे सेंट्रल बैंक के ओढ़नपुर शाखा के कैशियर के घर ताला तोड़ कर हजारों रुपये मूल्य की संपत्ति चुरा लिया.
कैशियर राजेश कुमार ने बताया कि रविवार से ही अपने घर गये थे. इसी दौरान चोरों ने ताला तोड़ कर घर में रखे सिलिंडर, टीवी सहित कई महत्वपूर्ण सामानों को चुरा कर अपने साथ ले गये.
ओढ़नपुर शाखा में कार्यरत कैशियर राजेश कुमार ने नगर थाना में इस संबंध में एफआइआर दर्ज करने को लेकर आवेदन दिया. इस संबंध में नगर थानाध्यक्ष इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच कर चोरों की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई की जा रही है.
गौरतलब है कि जिला मुख्यालय में इन दिनों चोरी की घटनाओं में अप्रत्याशित वृद्धि के बाद एसपी विकास बर्मन द्वारा घटना पर लगाम लगाने के लिए तंग गलियों में पैदल गश्त करने का निर्देश दिया था. एसपी के निर्देश के बाद भी गश्ती की शुरुआत हुई या नहीं यह तो भविष्य के गर्त में है, परंतु चोरी की घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रहा है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन