परदेश से एचआइवी नहीं लाना पिया

Updated at : 01 Dec 2015 6:54 PM (IST)
विज्ञापन
परदेश से एचआइवी नहीं लाना पिया

परदेश से एचआइवी नहीं लाना पिया विश्व एड्स दिवस के मौके पर नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजनजन संपर्क विभाग के कलाकार लोगों को कर रहे जागरूकफोटो-5प्रतिनिधि, नवादा (नगर)एचआइवी एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने व लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया […]

विज्ञापन

परदेश से एचआइवी नहीं लाना पिया विश्व एड्स दिवस के मौके पर नुक्कड़ नाटक का हुआ आयोजनजन संपर्क विभाग के कलाकार लोगों को कर रहे जागरूकफोटो-5प्रतिनिधि, नवादा (नगर)एचआइवी एड्स से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करने व लोगों में इसके प्रति जागरूकता फैलाने के लिए मंगलवार को सदर अस्पताल परिसर में नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया. बिहार राज्य एड्स नियंत्रण समिति के तरफ से आयोजित नुक्कड़ नाटक में पटना के संस्था संगीत सरगम के कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी. इस मौके पर सिविल सर्जन डाॅ श्रीनाथ प्रसाद ने कहा कि एचआइवी एड्स का बचाव ही सबसे उत्तम उपाय है. लोगों में एड्स से संबंधित जानकारियों का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार होना चाहिए. राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा इसकी रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार का इंतजाम किया गया है. कलाकारों द्वारा जिले के 60 अलग-अलग स्थानों पर पूरे एक महीने तक नुक्कड़ नाटकों का कार्यक्रम किया जायेगा. 27 दिसंबर तक जन संपर्क विभाग के कलाकारों द्वारा प्रत्येक दिन दो स्थानों पर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया जायेगा. मंगलवार को कलाकारों ने सुंदरी का सपना एवं मत कर मन को उदास र्शीषक नाटक में कलाकारों की प्रस्तुति की. नाटक के कलाकार अजय कुमार दूबे, रेणु चंद्रा, राम प्रसाद, रामावतार शरण, राकेश कुमार, नेहा कुमारी, विष्णु कुमार, अनंत दूबे आदि कलाकारों ने लाजवाब प्रस्तुति दिया. मौके पर एचआइवी विभाग के प्रभारी डाॅ विमल प्रसाद, काउंसेलर संजीव कुमार गुप्ता आदि मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन