कीचड़ बनी स्कूल जाने में बांधा

कीचड़ बनी स्कूल जाने में बांधा ट्रेनिंग स्कूल के रास्ते में जलजमाव से कीचड़ स्कूली छात्र-छात्राओं की गिरने की हो चुकी है घटनाएं फोटो-8प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयशहर के भगत सिंह चौक के समीप ट्रेनिंग स्कूल के रास्ते में जलजमाव के कारण कीचड़ जमा हो गया है. इस रस्ते में बने गड्ढों के कारण कई बार स्कूली […]
कीचड़ बनी स्कूल जाने में बांधा ट्रेनिंग स्कूल के रास्ते में जलजमाव से कीचड़ स्कूली छात्र-छात्राओं की गिरने की हो चुकी है घटनाएं फोटो-8प्रतिनिधि, नवादा कार्यालयशहर के भगत सिंह चौक के समीप ट्रेनिंग स्कूल के रास्ते में जलजमाव के कारण कीचड़ जमा हो गया है. इस रस्ते में बने गड्ढों के कारण कई बार स्कूली छात्र-छात्राओं को परेशानी होती है. इस रास्ते से गुजरनेवाले आम लाेगों को भी इसका सामना करना पड़ता है. ट्रेनिंग स्कूल परिसर में निर्माणाधीन भवन के कारण ही बीच सड़क पर नाली का पानी जमा हुआ है. इस रास्ते से ही प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, अभ्यास मध्य विद्यालय, गोवर्द्धन मंदिर के समीप प्राथमिक विद्यालय, जीवन ज्योति पब्लिक स्कूल, ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल सहित दर्जनों अन्य शिक्षण संस्थानों के स्टूडेंट्स जाते हैं. रास्ते में कीचड़ के कारण कई बार फिसल कर गिर जाते हैं. छोटे-बड़े वाहनों के गुजरने का मार्ग भी यही है़ फिर भी बीच रास्ते में कीचड़ से सने गड्ढे के कारण आम लोगों की समस्या पर प्रशासन की ओर से कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है़ भवन निर्माण करने वाले एजेंसी द्वारा भी इस रास्ते को ठीक करने के प्रति रुचि नहीं देखी जा रही है़ स्थानीय लोगों ने बताया कि भवन निर्माण करने वाले एजेंसी के लापरवाही के कारण यह समस्या उत्पन्न हो रही है़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




