आज भी खुले में जा रहे शौच

Updated at : 25 Nov 2015 6:58 PM (IST)
विज्ञापन
आज भी खुले में जा रहे शौच

आज भी खुले में जा रहे शौच पकरीबरावां. प्रखंड के कई गांव के लोग इस समय भी खुले में शौच जा रहे हैं. ये लोग खुले में शौच जाना ही अपनी शान समझते हैं. पूछने पर ऐसे लोगों का तर्क होता है कि खुले में शौच जाने से स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है. इसमें ऐसे […]

विज्ञापन

आज भी खुले में जा रहे शौच पकरीबरावां. प्रखंड के कई गांव के लोग इस समय भी खुले में शौच जा रहे हैं. ये लोग खुले में शौच जाना ही अपनी शान समझते हैं. पूछने पर ऐसे लोगों का तर्क होता है कि खुले में शौच जाने से स्वास्थ्य के लिए लाभदायक है. इसमें ऐसे भी लोग हैं, जिनके घरों में शौचालय हैं. पर, वह भी बाहर ही जाते हैं. हालांकि, शौच के लिए शौचालय का इस्तेमाल करने के लिए कई बार जागरूकता अभियान चलाया गया. लोगों को खुले में शौच जाने से होने वाले नुकसान के बारे में भी बताया गया. इसके बाद भी ऐसे लोगों पर कोई प्रभाव नहीं पड़ रहा है. गांवों की सड़कों पर तो दूर की बात है. नवादा-जमुई पथ पर बसे गांवों के किनारे सुबह-शाम दर्जनों लोग खुले में शौच करते दिख जाते हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन