मरीजों को नहीं मिल रही एंबुलेंस की सुविधा

Updated at : 24 Nov 2015 8:21 PM (IST)
विज्ञापन
मरीजों को नहीं मिल रही एंबुलेंस की सुविधा

मरीजों को नहीं मिल रही एंबुलेंस की सुविधा एक माह से पड़ा है खराब फोटो-2नरहट. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एंबुलेंस एक माह बंद है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामप्रवेश प्रसाद ने बताया की एमवीआइ के आदेश पर हेल्थ मैनेजर ग्रीष कुमार द्वारा खराब एंबुलेंस की मरम्मत करायी जायेगी. चार-पांच दिनों में बार-बार खराब हो जा […]

विज्ञापन

मरीजों को नहीं मिल रही एंबुलेंस की सुविधा एक माह से पड़ा है खराब फोटो-2नरहट. प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का एंबुलेंस एक माह बंद है. प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ रामप्रवेश प्रसाद ने बताया की एमवीआइ के आदेश पर हेल्थ मैनेजर ग्रीष कुमार द्वारा खराब एंबुलेंस की मरम्मत करायी जायेगी. चार-पांच दिनों में बार-बार खराब हो जा रहा है. एंबुलेंस सेवा बंद रहने के कारण मरीजों को परेशानी हो रही है. ग्रामीण इलाके से प्रसव के लिए लाने ले जाने में लोगों को परेशानी हो रही है़.रविवार को शेखपुरा बाजार के सटे विजयनगर गांव के पास टाटा मैजिक के धक्के से घायल युवक को पीएचसी में भरती के बाद गंभीर स्थिति में डॉक्टर ने नवादा के लिए रेफर किया़. एंबुलेंस खराब होने की बात अस्पताल के लोगों ने बताया़. परिजन गाडी की व्यवस्था करते तब तक मरीज की मौत हो गयी. पीएचसी के डॉ विभूति भूषण ने बताया की अस्पताल में दवा का भी अभाव है़. अभी सर्दी का सीजन है़. पीएचसी में कफ सीरप और एंटीबायोटिक दवा नहीं है़. इस कारण मरीजों को सिर्फ परासीटामोल लिख कर काम चलाया जा रहा है़.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन