भगवान सूर्य की प्रतिमाओं का विसर्जन आज

भगवान सूर्य की प्रतिमाओं का विसर्जन आजहिसुआ. छठ के मौके पर शुरू हुए हिसुआ में सूर्य महोत्सव गुरूवार को भी चरम पर रहा. मेले का आलम बना रहा. प्रतिमा देखने वाले दूर-दराज के गांव से श्रद्धालु आते रहे. प्रतिमाओं का विर्सजन शुक्रवार की शाम से शुरू होगा. बाजे-गाजे के साथ विसर्जन जुलुस निकाला जाएगा. हालांकि […]
भगवान सूर्य की प्रतिमाओं का विसर्जन आजहिसुआ. छठ के मौके पर शुरू हुए हिसुआ में सूर्य महोत्सव गुरूवार को भी चरम पर रहा. मेले का आलम बना रहा. प्रतिमा देखने वाले दूर-दराज के गांव से श्रद्धालु आते रहे. प्रतिमाओं का विर्सजन शुक्रवार की शाम से शुरू होगा. बाजे-गाजे के साथ विसर्जन जुलुस निकाला जाएगा. हालांकि प्रशासन ने प्रतिमा आज ही उठवाने की पहल की पर आयोजन समिति के लोगों ने मेले की स्थिति और गुरुवार का हवाला देते हुए विसर्जन की तिथि शुक्रवार को ही रखने की मांग की. महोत्सव समिति के लोगों को छठ से लेकर अब तक प्रशासन के द्वारा किये गये बेहतर व्यवस्था और पुलिसबल की तैनाती के लिए हिसुआ पुलिस व प्रशासन को धन्यवाद दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




