गोदाम में आग लगने से सामान जला

Updated at : 19 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
गोदाम में आग लगने से सामान जला

गोदाम में आग लगने से सामान जला हिसुआ. शहर के हिसुआ-नवादा मेन रोड थाना के सामने बुधवार की रात दो गोदाम नुमा दुकान में आग लगने से लगभग 75 हजार रुपये के सामान जल गये. दोनों दुकानों में झाड़ू, सूप, मौनी, खचिया आदि भरा हुआ था. दुकानदार किशोरी पंडित ने बताया कि सारी पूंजी बर्वाद […]

विज्ञापन

गोदाम में आग लगने से सामान जला हिसुआ. शहर के हिसुआ-नवादा मेन रोड थाना के सामने बुधवार की रात दो गोदाम नुमा दुकान में आग लगने से लगभग 75 हजार रुपये के सामान जल गये. दोनों दुकानों में झाड़ू, सूप, मौनी, खचिया आदि भरा हुआ था. दुकानदार किशोरी पंडित ने बताया कि सारी पूंजी बर्वाद हो गयी. दीपावली में ही माल मंगाया गया था. बुधवार की रात अचानक आग लगने की खबर मिली. पूरा परिवार स्थल पर पहुंचकर आग बुझाने की कोशिश में जुट गये. बड़ी मशक्कत से आग पर काबू पाया गया. आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन