रोकें ... अब रुलायेगा चावल व टमाटर

Updated at : 19 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
रोकें ... अब रुलायेगा चावल व टमाटर

रोकें … अब रुलायेगा चावल व टमाटर मेसकौर जिले मे महंगाई ने अपने पैर जमा लिये हैं. जानकारी के अनुसार,सरकार की जाख कोशिशों के बावजूद दाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. जी हां जहां दाल ने एक समय 220 रूपये प्रति किलो से ऊपर जाकर एक नया कीर्तिमान बनाया.अब यह बात […]

विज्ञापन

रोकें … अब रुलायेगा चावल व टमाटर मेसकौर जिले मे महंगाई ने अपने पैर जमा लिये हैं. जानकारी के अनुसार,सरकार की जाख कोशिशों के बावजूद दाम कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है. जी हां जहां दाल ने एक समय 220 रूपये प्रति किलो से ऊपर जाकर एक नया कीर्तिमान बनाया.अब यह बात सामने आ रही है कि चावल एवं टमाटर भी रूलाने के लिए तैयार है. विश्लेषकों का कहना है कि चावल के बारें में किसानों के मार्फत से जो सूचना सामने आयी है. जल्द ही चावल के दाम भी आसमान छुने वाले है.एसोचेम का कहना है कि इस बार कम बारिश से भी फसल के उत्पादन में नरमी देखने को मिली है. इसके कारण तेजी से कीमत ऊपर जा रही है.इधर टमाटर का तो कहना ही नहीं .किसान भादो सिंह एवं बिपिन सिंह का कहना है बाजार में टमाटर से सस्ता पाल्ट्री का मुरगा है. इसकी कीमत 80 से 90 रूपये प्रति किलो है. केन्द्र सरकार के आंकड़े की माने तो पिछले एक साल में टमाटर 150 फीसदी महंगा हो चुका है. केंद्र सरकार के उपभोक्ता मामले के मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक देश में टमाटर नवंबर 2014 में 24 रुपये किलो बिक रहा है.देश की सबसे बड़ी मंडी के थोक टमाटर कारोबारियों का कहना है कि अक्टुबर महीने में हुई बारिश में टमाटर की फसलों को काफी नुकसान हुआ .इसके बाद टमाटर की फसल में बीमारी लग गयी .टमाटर की क्वालिटी खराब हुई. हाल में दीपावली के चलते बार्डर पर गाडि़यों को काफी लंबे वक्त तक खड़ा रहने से टमाटर की सप्लाई प्रभावित हुई और दाम बढ़ा गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन