छठ पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

छठ पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक नवादा कार्यालय पर्व छठ को लेकर शनिवार को नगर थाना में शांति समिति की बैठक हुई. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह की उपस्थिति में आयोजित शांति समिति की बैठक में छठ पूजा को लेकर रोशानी और साफ-सफाई के […]
छठ पूजा को लेकर शांति समिति की हुई बैठक नवादा कार्यालय पर्व छठ को लेकर शनिवार को नगर थाना में शांति समिति की बैठक हुई. नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी तथा प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह की उपस्थिति में आयोजित शांति समिति की बैठक में छठ पूजा को लेकर रोशानी और साफ-सफाई के मुद्दे पर चर्चा की गयी. विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता शंकर चौधरी ने महत्वपूर्ण स्थानों के साथ ही छठ घाटों पर समुचित बिजली आपूर्ति करने का आश्वासन दिया. वहीं, नगर पर्षद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण मुरारी ने कहा कि नगर पर्षद के सफाई कर्मियों के द्वारा शहर और गलियों की सफाई करायी जा रही है़ सदर प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रभाकर सिंह ने कार्तिक छठ पूजा के मौके पर नदी में पानी की कमी को देखते हुए शहर वासियों से गोनावां मोती बिगहा में स्थायी रूप से बने सूर्य मंदिर छठ घाट तालाब में अर्घ देने की अपील की़ इधर नगर थाना इंस्पेक्टर सुनील कुमार सिंह ने लोगों को आश्वस्त किया कि छठ पूजा के मौके पर जगह-जगह सुरक्षा बल की तैनाती रहेगी़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




