श्रद्धा भाव से याद किये गये चाचा नेहरू

Updated at : 14 Nov 2015 7:16 PM (IST)
विज्ञापन
श्रद्धा भाव से याद किये गये चाचा नेहरू

श्रद्धा भाव से याद किये गये चाचा नेहरू फोटो- 14नवादा कार्यालयदेश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा भाव से मनायी गयी. जिला कांग्रेस के वरीय नेता रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने पंडित नेहरू के विचारों को आत्मसात करने पर […]

विज्ञापन

श्रद्धा भाव से याद किये गये चाचा नेहरू फोटो- 14नवादा कार्यालयदेश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू की जयंती शनिवार को जिला कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धा भाव से मनायी गयी. जिला कांग्रेस के वरीय नेता रोहित सिन्हा की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में उपस्थित नेताओं ने पंडित नेहरू के विचारों को आत्मसात करने पर बल दिया़ नेताओं ने अपने संबोधन में कहा कि देश की आजादी में पंडित नेहरू के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता़ जयंती समारोह के मौके पर प्रो इलियास उद्दीन, प्रो कृष्ण कुमार प्रभाकर, मो अंसार, राजीक अहमद खान, बेदामी देवी, अजय कुमार, गौरी शंकर सहाय, एजाज अली मुन्ना, फकरूद्दीन अली, रजनी कांत दीक्षित, विंदेश्वरी सिंह, मुकेश कुमार, विजय कुमार, नंदन कुमार, विनोद कुमार पप्पू, परमानंद सिंह, अनिल सिंह, राजकुमार साव व आनंद कश्यप आदि मौजूद थे़ इधर, जिला कांग्रेस कमेटी से जुड़े अधिवक्ता शुभंकर शर्मा ने भी चाचा नेहरू की जयंती मनायी तथा लोगों से उनके बताये मार्गों पर चलने का आह्वान किया. सेवादल के अध्यक्ष विनोद कुमार पप्पू की अध्यक्षता में आयोजित जयंती समारोह में लोगों ने चाचा नेहरू द्वारा बताये गये मार्गो पर चलने का निर्णय लिया गया़ इस मौके पर सेवादल से जुड़े सदस्य मौजूद थे़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन