बाल दिवस पर बच्चों ने की प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी

बाल दिवस पर बच्चों ने की प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी अव्वल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत बच्चों के स्टॉल देख बाग-बाग हुए अभिभावकफोटो-4पकरीबरावां ब्रज इंदु ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों ने चाचा नेहरू की जयंती के मौके पर विज्ञान प्रर्दशनी सह आंनद मेला में भाग लिया. इसमें विधालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गया प्रोजेक्ट की […]
बाल दिवस पर बच्चों ने की प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी अव्वल प्रतिभागियों को किया गया पुरस्कृत बच्चों के स्टॉल देख बाग-बाग हुए अभिभावकफोटो-4पकरीबरावां ब्रज इंदु ज्ञान भारती पब्लिक स्कूल के बच्चों ने चाचा नेहरू की जयंती के मौके पर विज्ञान प्रर्दशनी सह आंनद मेला में भाग लिया. इसमें विधालय के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाये गया प्रोजेक्ट की प्रदर्शनी स्टॅाल लगा कर की गयी. आंनद मेला में विभिन्न स्टॉल लगाकर बच्चों ने स्वंय द्वारा र्निमित खाद्य पदार्थों का भी लुफ्त लिया.आंनद मेला का आंनद विद्यायल के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं अभिभावकों ने भी उठाया. विद्यालय संचालक विजय शंकर उर्फ पिंटु सर ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी एवं आंनद मेला में प्रथम द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीम का चयन कर पुरस्कृत किया गया. उन्होंने कहा की प्रतियोगिता में तीन सदस्यों का चयन कर टीम के संकुल समन्वयक निरंजन कुमार, विद्यालय का प्राचार्य जोसेफ, विज्ञान शिक्षक निखिल कुमार द्वारा ग्रेड देकर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय ग्रुप के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया. निरंजन कुमार ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी में स्मार्ट सिटी का मॉडल बनाने वाले ग्रुप शिवांगी, नेहा, श्रेया, जानवी एवं निकी ने अव्वल रहे. जबकि, वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का मॉडल पेश करने वाले ग्रुप त्रिपुरारि, रिशु, रणधीर, सुमन को दूसरा स्थान मिला. सोलर प्रोभेमेंट एड हैड्रोलिक का मॉडल बनाने वाले ग्रुप बाकार युूनीस , नीरज, इरफान आलम, रौनक तीसरा स्थान लाकर पुरस्कार का हकदार बने . चयन समिति के सदस्यों ने बताया कि अनिश, अंजली, ज्योति, सिल्पी के ग्रुप को आंदन मेला में प्रथम स्थान तथा रंगोली प्रतियोगिता में समृद्धि, शिवांगी, पूजा ग्रुप को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ. विद्यालय संचालक ने बताया कि विज्ञान प्रदर्शनी एवं आंनद मेला में चयन से वंचित होने वाले ग्रुप एवं बच्चों के लिए भी प्रोत्साहन की व्यवस्था है. मौके पर विजय शंकर,उदय शंकर,निखिल कुमार, निरंजन कुमार, रवि शंकर, नरेंद्र कुमार, राजू कुमार, कनक लता सहित सैकड़ों अभिभावक एवं बच्चों ने भाग लिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




