महादलितों का घर नहीं हुआ रोशन

Updated at : 12 Nov 2015 6:55 PM (IST)
विज्ञापन
महादलितों का घर नहीं हुआ रोशन

महादलितों का घर नहीं हुआ रोशन रोह. प्रखंड के महरावां व कटहरा गांव के महादलितों का घर दीपावली में रोशन नहीं हुआ. क्योंकि, इस दिवाली में भी इन गांवों के महादलितों को स्थानीय डीलर द्वारा राशन व केरोसिन का वितरण नहीं किया गया. इसके कारण लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. एक ओर बिजली […]

विज्ञापन

महादलितों का घर नहीं हुआ रोशन रोह. प्रखंड के महरावां व कटहरा गांव के महादलितों का घर दीपावली में रोशन नहीं हुआ. क्योंकि, इस दिवाली में भी इन गांवों के महादलितों को स्थानीय डीलर द्वारा राशन व केरोसिन का वितरण नहीं किया गया. इसके कारण लोगों में आक्रोश देखा जा रहा है. एक ओर बिजली की आंखमिचौनी जारी थी. वहीं, डीलर द्वारा केरोसिन का वितरण नहीं किया गया. इसके कारण महादलितों के घरों में अंधेरी छाया रहा. डीलर दिलीप कुमार के विरुद्ध इन गांवों के लोगों ने कई बार डीएम व संबंधित पदाधिकारी से शिकायत कर चुके हैं. इसके बावजूद इनकी समस्यओं की ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया गया. लोगों ने हाल में छह नवंबर को मगध प्रमंडल के आयुक्त, डीएम, अनुमंडलाधिकारी रजौली से डीलर दिलीप कुमार की शिकायत सुबोध कुमार, विकास राजवंशी, अलखदेव राम, मदन राजवंशी, महेंद्र मांझी, धनेश्वर चौधरी, अनील चौधरी, बासो देवी आदि दर्जनों लोगों ने किया है. ग्रामीणों की यह भी शिकायत है कि डीलर दिलीप कुमार का कहना है कि जहां भी शिकायत करना है वहां शिकायत करो हमार कोई कुछ नहीं बिगाड़ेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन