बाजार में लगा रहा जाम का नजारा

Updated at : 10 Nov 2015 7:06 PM (IST)
विज्ञापन
बाजार में लगा रहा जाम का नजारा

बाजार में लगा रहा जाम का नजारा नवादा कार्यालय. मंगलवार को दीपावली की खरीदारी को लेकर शहर में जाम का नजारा पूरे दिन देखने को मिला़ सड़कों पर खुले स्थायी व अस्थायी में खुले दुकानों के कारण मेन रोड, विजय बाजार, अस्पताल रोड, कचहरी रोड, कलाली रोड, पुरानी बाजार आदि स्थानों पर अस्थायी दुकान खुलने […]

विज्ञापन

बाजार में लगा रहा जाम का नजारा नवादा कार्यालय. मंगलवार को दीपावली की खरीदारी को लेकर शहर में जाम का नजारा पूरे दिन देखने को मिला़ सड़कों पर खुले स्थायी व अस्थायी में खुले दुकानों के कारण मेन रोड, विजय बाजार, अस्पताल रोड, कचहरी रोड, कलाली रोड, पुरानी बाजार आदि स्थानों पर अस्थायी दुकान खुलने से जाम का नजारा देखने को मिला़ प्रजातंत्र चौक, लाल चौक, पंपूकल चौक, इंदिरा चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस बल को जाम हटाने में काफी मशक्कत करनी पड़ी़ अस्थायी खुले दुकानों के कारण वाहन तो दूर पैदल चलने वाले यात्रियों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था़ त्योहार को लेकर बढ़ी भीड़ को देखते हुए प्रशासन की ओर से जगह-जगह पर सुरक्षा बल तैनात किये गये है़ एसपी विकास बर्मन ने बताया कि जिला मुख्यालय के साथ ही जिले भर में सुरक्षा को लेकर जवानों की तैनाती की गयी है़ मुख्यालय में कई स्थानों पर महिला कांस्टेबलों की ड्यूटी भी लगायी गयी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन