बेहतर होगी विधि-व्यवस्था

बेहतर हाेगी विधि-व्यवस्था डीएम ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों की ली जानकारीदीपावली को लेकर अधिकारियों को दिये कई निर्देशफोटो- 10नवादा (नगर). चुनाव कार्य समाप्ति के बाद डीएम मनोज कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों से परिसर में घूमते हुए बातचीत किया. डीएम ने विधि व्यवस्था को बेहतर […]
बेहतर हाेगी विधि-व्यवस्था डीएम ने समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों की ली जानकारीदीपावली को लेकर अधिकारियों को दिये कई निर्देशफोटो- 10नवादा (नगर). चुनाव कार्य समाप्ति के बाद डीएम मनोज कुमार ने मंगलवार को समाहरणालय के विभिन्न कार्यालयों का निरीक्षण किया व संबंधित अधिकारियों से परिसर में घूमते हुए बातचीत किया. डीएम ने विधि व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए अधिकारियों के साथ चर्चा की. समाहरणालय परिसर का निरीक्षण करते हुए वह पहले जिला ट्रेजरी कार्यालय के अधिकारी, सदर एसडीओ, उप निर्वाचन पदाधिकारी, ओएसडी, जिला सूचना एवं जन संपर्क पदाधिकारी आदि के साथ विधि व्यवस्था को लेकर चर्चा किया. डीएम ने मतगणना के बाद इवीएम रखे जाने वाले हॉल का भी निरीक्षण किया. अपर समाहर्त्ता महर्षि राम व सदर एसडीओ राजेश कुमार से बातचीत करते हुए उन्होंने दीपावली व छठ को लेकर किये गये सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली़ चुनाव की भागमभाग के बाद डीएम ने जिला में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था व विधि व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की बात कही. समाहरणालय परिसर में डीएम सहित अन्य वरीय अधिकारियों साथ डीएम ने काफी देर तक घूमते हुए बातचीत करते हुए समय बिताया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




