बिजली से जगमग हुआ गांव

बिजली से जगमग हुआ गांव नारदीगंज. नारदीगंज प्रखंड के हंडिया पंचायत की महादलित टोला के राजीवनगर व जनकपुर गांव बिजली की रोशनी से जगमग हो गया. बिजली आते ही ग्रामीण खुशी से झूम उठे. इसके लिए मंगलवार को उक्त महादलित गांव में ट्रांसफाॅर्मर के उद्घाटन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा […]
बिजली से जगमग हुआ गांव नारदीगंज. नारदीगंज प्रखंड के हंडिया पंचायत की महादलित टोला के राजीवनगर व जनकपुर गांव बिजली की रोशनी से जगमग हो गया. बिजली आते ही ग्रामीण खुशी से झूम उठे. इसके लिए मंगलवार को उक्त महादलित गांव में ट्रांसफाॅर्मर के उद्घाटन के लिए कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन भाजपा प्रखंड अध्यक्ष सह पूर्व जिला पार्षद कृष्णदेव प्रसाद सिंह ने की. बिजली पाने के लिए लोगों को आंखे पथरा गयी थी. लोग ढिबरी युग में जीने को विवश थे. राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतिकरण योजना के माध्यम से राजीवनगर व जनकपुर गांव में 63 केभी का ट्रांसफाॅर्मर लगाया गया. तकरीबन दो सौ घरों में बिजली पहुंची. मौकेे पर जेई मुकेश कुमार, जेएलएम मंटु कुमार, सुजीत कुमार, गोर्वधन मांझी, नवल राजवंशी, गिरिजा मांझी, डोमी राजवंशी, बाबूलाल राजवंशी आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




