रोकें ...पटाखे से जल जाने पर सल्विर सल्फा डाइजीन क्रीम लगाए

रोकें …पटाखे से जल जाने पर सिल्वर सल्फा डाइजीन क्रीम लगाए दीपावली में कईयों का निकलता है दिवाला वारिसलीगंज मान्यता है कि दीपावली पर्व के दिन माता लक्ष्मी व धनवंतरी की कृपा पात्र बनने पर धन, सुख व यश की प्राप्ति होती है. लोग यह भी मानते है कि उस शाम कौडि़यों का पाशा फंंेककर […]
रोकें …पटाखे से जल जाने पर सिल्वर सल्फा डाइजीन क्रीम लगाए दीपावली में कईयों का निकलता है दिवाला वारिसलीगंज मान्यता है कि दीपावली पर्व के दिन माता लक्ष्मी व धनवंतरी की कृपा पात्र बनने पर धन, सुख व यश की प्राप्ति होती है. लोग यह भी मानते है कि उस शाम कौडि़यों का पाशा फंंेककर पूरे वर्ष धन व व्यापार आगमन के सवालों पर अपना किस्मत टटोलते है. यहीं चलन आधुनिक युग में जुओं के तौर पर प्रभावित होकर शौकीन लोगों को दिवालीया बना रहा है. खासकर युवा वर्ग इसमें अधिक दिलचस्पी से संपन्न परिवारों का बेड़ा गर्क कर दिया है. वहीं प्रशासनिक तौर पर शहर के विभिन्न चौक-चौराहों पर की जा रही जुआबाजी की रोकथाम नहीं होने स्थिति गंभीर बनी हुई है. जुआरी सुबह से ही झुंड बनाकर पैसे की बोली लगाने में मशगुल रहते है. नशे में धुत शौकीन लोगों के बीच हार या जीत की बात पर झगड़ा फसाद भी होता है. वहीं शोरगुल, गाली-गलौज व आपसी झांझवात से उत्पन्न बांहकी भाषाओं से मुहल्लेवासी व शांति पसंद लोगों का जीना दुभर हो जाता है. पकरीबरावां स्टैंड, सोनारपट्टी, कोयरीटोला, माफी गली आदि दर्जनभर जगहों की हर रात दीवाली होती है. पर्व के मौके पर तो इन जुआरियों को जैसे अपनी गलत लतों को और बढ़ावा देने का जैसे लाइसेंस प्राप्त हो जाता है. वहीं ग्रामीण स्तर पर युवक व अधेड़ भी इस कुरीतियों से परहेज नहीं करते है. दीपावली के हफ्तेभर पहले से ही जुआबाजी होती है. इस तरह के कारनामें से समाज के नौनिहालों पर प्रतिकुल असर पड़ रहा है. सरेआम इस तरह के अड्डेबाजी कर खुद को दिवालीया करने पर आतुर लोगों के विरूद्घ कई बुुद्घिजीवियों ने प्रशासन को अवगत कराकर कारवाई की मांग की है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




