सुशासन व सामाजिक न्याय की जीत : जदयू जिलाध्यक्ष

सुशासन व सामाजिक न्याय की जीत : जदयू जिलाध्यक्ष नवादा कार्यालय. बिहार विधानसभा चुनाव, 2015 में महागंठबंधन की ऐतिहासिक जीत संयुक्त रूप से सुशासन व सामाजिक न्याय की जीत है़ सामाजिक न्याय के प्रणेता लालू यादव व बिहार में सुशासन की नीव रखने वाले नीतीश कुमार की आपसी गंठजोड़ से चुनावों में प्रचंड विजय मिली […]
सुशासन व सामाजिक न्याय की जीत : जदयू जिलाध्यक्ष नवादा कार्यालय. बिहार विधानसभा चुनाव, 2015 में महागंठबंधन की ऐतिहासिक जीत संयुक्त रूप से सुशासन व सामाजिक न्याय की जीत है़ सामाजिक न्याय के प्रणेता लालू यादव व बिहार में सुशासन की नीव रखने वाले नीतीश कुमार की आपसी गंठजोड़ से चुनावों में प्रचंड विजय मिली है़ यह बातें जदयू जिलाध्यक्ष जीवन लाल चंद्रवंशी ने चुनावों में महागंठबंधन की अपार सफलता पर शुभकामना देते हुई कहीं. नवादा, रजौली व गोविंदपुर से विजयी प्रत्याशी राजबल्लभ यादव, प्रकाशवीर व पूर्णिमा यादव की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बधाई दी़ इस मौके पर आलोक कुमार चंद्रवंशी, अमित कुमार, जिला जदयू व्यवसायी संघ के अध्यक्ष सत्येंद्र प्रसाद आदि लोग मौजूद थे़
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




