धान कटाई फसल दिवस आयोजित

Updated at : 09 Nov 2015 6:48 PM (IST)
विज्ञापन
धान कटाई फसल दिवस आयोजित

धान कटाई फसल दिवस आयोजित अकबरपुर. प्रखंड के बलिया बुर्जूग गांव में फसल कटाई दिवस के मौके पर पायोनियर बीज कंपनी की ओर से धान कटाई फसल दिवस आयोजित किया गया. इसमें पायोनियर 27पी31 संकर धान के साथ ही साथ दूसरे कंपनी के बीज के धान की कटाई की गयी. दोनो में पायोनियर 27पी31 संकर […]

विज्ञापन

धान कटाई फसल दिवस आयोजित अकबरपुर. प्रखंड के बलिया बुर्जूग गांव में फसल कटाई दिवस के मौके पर पायोनियर बीज कंपनी की ओर से धान कटाई फसल दिवस आयोजित किया गया. इसमें पायोनियर 27पी31 संकर धान के साथ ही साथ दूसरे कंपनी के बीज के धान की कटाई की गयी. दोनो में पायोनियर 27पी31 संकर धान नस्ल से छह क्विंटल 25 किलो प्रति एकड़ धान की अधिक उपज प्राप्त हुई. कंपनी के क्षेत्रीय प्रतिनिधि पंकज कुमार ने किसानों को 27पी31 में सिंचाई के बचत के साथ अन्य धान की अपेक्षा 27पी31 की फसल के दाने अधिक वजनदार होने के अंतर को दिखाया. इस उपज को देख किसान काफी प्रभावित हुए व अपने खेतों में इस धान की रोपनी करने का फैसला किया. मौके पर कृषि सलाहकार जर्नादन प्रसाद सिंह, कुमोद कुमार, उदय सिंह, अशोक सिंह, संतोष सिंह आदि किसान उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन