कांग्रेस की जीत पर खुशी, बांटी मिठाइयां

Updated at : 08 Nov 2015 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
कांग्रेस की जीत पर खुशी, बांटी मिठाइयां

कांग्रेस की जीत पर खुशी, बांटी मिठाइयां नवादा कार्यालय. कई वर्षों बाद जिले में कांग्रेस पार्टी का खाता खुलने से पार्टी नेताओं में काफी खुशी देखी गयी. पार्टी नेताओं की ओर से रविवार को मतगणना के बाद गोविंदपुर विधानसभा से पूर्णिमा यादव कर जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए लोगों के बीच मिठाइयां बांटी़ कांग्रेस […]

विज्ञापन

कांग्रेस की जीत पर खुशी, बांटी मिठाइयां नवादा कार्यालय. कई वर्षों बाद जिले में कांग्रेस पार्टी का खाता खुलने से पार्टी नेताओं में काफी खुशी देखी गयी. पार्टी नेताओं की ओर से रविवार को मतगणना के बाद गोविंदपुर विधानसभा से पूर्णिमा यादव कर जीत पर खुशी व्यक्त करते हुए लोगों के बीच मिठाइयां बांटी़ कांग्रेस जिला अध्यक्ष आभा देवी ने भी जिले में कांग्रेस का खाता खोलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए चुने गये विधायक पूर्णिमा यादव को बधाई दी है़ कांग्रेस नेता रोहित सिन्हा, सेवा दल के अध्यक्ष विनोद कुमार पप्पू, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष प्रभाकर झा आदि ने जिले में कांग्रेस के खाता खुलने पर प्रसन्नता व्यक्त की और कहा कि प्रदेश में भी कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा़ पार्टी प्रत्याशी पूर्णिमा यादव की जीत से यह साबित हो गया है कि लोगों में फिर से कांग्रेस के प्रति लगाव कायम है़ जीत के लिए उक्त नेताओं ने क्षेत्र की जनता को बधाई दी है़

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन