कोचिंग संचालक सवार रहे बच्चों का भवष्यि

Updated at : 08 Nov 2015 7:00 PM (IST)
विज्ञापन
कोचिंग संचालक सवार रहे बच्चों का भवष्यि

कोचिंग संचालक सवार रहे बच्चों का भविष्य पकरीबरावां. शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पोपुलर एकेडमी में विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालकों की एक सामूहिक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने की. उन्होंने कहा कि एक समाचार पत्र में प्रखंड के शिक्षाविदों को […]

विज्ञापन

कोचिंग संचालक सवार रहे बच्चों का भविष्य पकरीबरावां. शनिवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित पोपुलर एकेडमी में विभिन्न कोचिंग संस्थानों के संचालकों की एक सामूहिक बैठक आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता प्राइवेट स्कूल एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन के प्रखंड अध्यक्ष मनोज कुमार ने की. उन्होंने कहा कि एक समाचार पत्र में प्रखंड के शिक्षाविदों को माफिया बताकर शिक्षा विदों के सम्मान से खिलवाड़ किया गया है. प्रखंड के कोचिंग संचालक बच्चों के सर्वांगीन विकास के लिए सदैव तत्पर रहते हैं. प्रखंड के छात्र-छात्राओं के भविष्य के साथ कोचिंग संचालक खिलवाड़ किये होते, तो मुख्यालय के लाल जिले से लेकर राज्य में ही नहीं देश के कोने-कोने में अपना परचम नहीं लहराते. उन्होंनें ये भी कहा कि यही वह पकरीबरावां की धरती है, जहां के बच्चे हाल में ही वर्ष 2015 में आयोजित होनेवाली इंटर की परीक्षा में तीन-तीन बच्चों नें राज्य के टॉप टेन में स्थान हासिल कर प्रखंड का नाम रौशन किया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन