रोकें ... धनतेरस को लेकर सजने लगी दुकानें

रोकें … धनतेरस को लेकर सजने लगी दुकानें रजौली.धनतेरस को लेकर यहां के बाजारो में बरतन, इलेक्ट्रोनिक्स, डेकोरेशन सहित अन्य दुकानों को भी दुकानदारों ने सजाना शुरू कर दिया है. इन दुकानों में एक से बढ़कर एक आधुनिक सामान सजने लगी है. धनतेरस को भगवान कुबेर व भगवान धन्वंतरी का दिन लोग मानते हैं. पौराणिक […]
रोकें … धनतेरस को लेकर सजने लगी दुकानें रजौली.धनतेरस को लेकर यहां के बाजारो में बरतन, इलेक्ट्रोनिक्स, डेकोरेशन सहित अन्य दुकानों को भी दुकानदारों ने सजाना शुरू कर दिया है. इन दुकानों में एक से बढ़कर एक आधुनिक सामान सजने लगी है. धनतेरस को भगवान कुबेर व भगवान धन्वंतरी का दिन लोग मानते हैं. पौराणिक मान्यता के अनुसार इस दिन धातू व झाड़ू की खरीदारी करने पर भगवान कुबेर व माता लक्ष्मी दोनों प्रसन्न रहती है. इसी मान्यता को लेकर हर लोग कुछ ना कुछ खरीदारी करते हैं. लक्ष्मी पूजा मनाने को लेकर लोगों ने तैयारी शुरू कर दिया है. उपरटंडा स्थित जयहिन्द क्लब की ओर से पिछले कई सालो से मां लक्ष्मी की प्रतिमा का पूजा करने का परंपरा होते आ रहा है. प्रखंड के हरदिया, दिबौर सहित अमावां आदि स्थानों पर भी मां लक्ष्मी की प्रतिमा बैठायी जाती है. स्थानीय बाजारो में लाईट, सजावटी फूलों व झालर की लडि़यों से पूरा बाजार सज गया है. इस मोके पर विभिन्न प्रकार आम, अमरूद आदि फलों सा दिखने वाला लड़ी की बिक्री धड़ल्ले से लोग कर रहे हैं. साथ ही गुलदस्ते आदि को भी लोग सजावट के लिए ले रहे हैं. पिछले साल की अपेक्षा इस वर्ष लोग ज्यादा खरीदारी करते दिखे. इलेक्ट्रॉनिक्स बाजार में नया आईटम गेट व दरवाजा सहित घर के दीवारों पर सजाने वाला आइटम की भी खरीदारी करते दिखे. शहर में कई स्थानों पर मिट्टी का बरतन की दुकानें भी सज गई है.मेसकौर प्रतिनिधि के अनुसार प्रखंड के मेसकौर, बीजू बिगहा और सीतमढ़ी के बजारों में धनतेरस को लेकर बजार सजने लगी है. बर्तन, सोने-चांदी, फर्नीचर , इलेक्ट्रॉनिक समान एवं डेकोरशन की दुकानों में एक से बढ़कर एक आधुनिक समान लाया जा रहें है. धनतेरस को भगवान कुबेर का दिन माना जाता है ऐसी पौराणिक मान्यता है कि इस दिन धातु की खरीदारी करने वालों के उपर कुबेर व महालक्ष्मी की विशेष कृपा होती है. इसी मान्यता को लेकर दुकानदार विभिन्न प्रकार के समान दुकान में लाकर रखते है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




