दिसंबर तक पूरा करें कार्य

दिसंबर तक पूरा करें कार्यवारिसलीगंज. सर्वशिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुंवर राम की उपस्थिति में स्थानीय बीआरसी में मंगलवार को बैठक आयोजित किया गया. इसमें मुख्य रूप से प्रखंड के ऐसे विद्यालय जहां भवन निर्माण कार्य में कोताही बरती गयी. वैसे विद्यालय के प्रधान को दिसंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया […]
दिसंबर तक पूरा करें कार्यवारिसलीगंज. सर्वशिक्षा अभियान के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी कुंवर राम की उपस्थिति में स्थानीय बीआरसी में मंगलवार को बैठक आयोजित किया गया. इसमें मुख्य रूप से प्रखंड के ऐसे विद्यालय जहां भवन निर्माण कार्य में कोताही बरती गयी. वैसे विद्यालय के प्रधान को दिसंबर तक निर्माण कार्य पूर्ण करने का आदेश दिया गया. कहा गया कि इस समयावधि में कार्य पूर्ण नहीं करने वाले विद्यालय प्रधान के खिलाफ विभाग द्वारा सख्त कार्रवाई की जायेगी. जानकारी के अनुसार, मध्य विद्यालय सांबे, प्राथमिक विद्यालय गंभीरपुर, चंद्रशेखर नगर, भेल्वा सहित 17 विद्यालयों में भवन निर्माण कार्य राशि की उपलब्धता के बावजूद अपूर्ण है. इस अवसर पर बीइओ हरेंद्र प्रसाद, सीआरसी जितेंद्र कुमार मंटू आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




