अपहरण कर भाग रहा अपराधी गाड़ी सहित धराया

अपहरण कर भाग रहा अपराधी गाड़ी सहित धराया रजौली. सोमवार की रात रजौली से उरमा मवेशी लाने के नाम पर दो युवकों ने रजौली निवासी सनोज कुमार का पिकअप वैन किराया पर लिया था. उरमा जाने के क्रम में बीच घाटी में पिकअप का चालक छोटू मालाकार को मारपीट व पिस्तौल का भय दिखाकर गाड़ी […]
अपहरण कर भाग रहा अपराधी गाड़ी सहित धराया रजौली. सोमवार की रात रजौली से उरमा मवेशी लाने के नाम पर दो युवकों ने रजौली निवासी सनोज कुमार का पिकअप वैन किराया पर लिया था. उरमा जाने के क्रम में बीच घाटी में पिकअप का चालक छोटू मालाकार को मारपीट व पिस्तौल का भय दिखाकर गाड़ी से नीचे उतार दिया. इसके बाद छोटू मालाकार ने इसकी सूचना मालिक सहित अन्य लोगों को दी. तब मालिक ने पिकअप चोरी होने की सूचना फाइनेंसर सहित थाने को दी. इसके बाद झारखंड के चंदवारा थाना की गश्ती पुलिस ने निशानदेही के आधार पर बिहार की ओर से आ रहे पिकअप को रोकना चाहा. पिकअप चला रहे चोरों ने एक ओर झाड़ी में जाकर पिकअप को लगा कर भागना चाहा, पर पुलिस ने उसे पकड़ कर चंदवारा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अपराधी को जेल भेज दिया. यह जानकारी गाड़ी मालिक सनोज कुमार ने दिया.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




