बिजली की समस्या से कौआकोलवासी परेशान

Updated at : 03 Nov 2015 6:57 PM (IST)
विज्ञापन
बिजली की समस्या से कौआकोलवासी परेशान

बिजली की समस्या से कौआकोलवासी परेशान कौआकोल. प्रखंड के लोग बिजली की समस्या से लगातार जूझ रहे हैं. बावजूद उन्हें समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है. कभी तार गिरने तो कभी बिजली गायब होने की समस्या से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. जबकि, लो वोल्टेज की समस्या तो आम बात बन कर रह गया […]

विज्ञापन

बिजली की समस्या से कौआकोलवासी परेशान कौआकोल. प्रखंड के लोग बिजली की समस्या से लगातार जूझ रहे हैं. बावजूद उन्हें समस्या से निजात नहीं मिल पा रहा है. कभी तार गिरने तो कभी बिजली गायब होने की समस्या से उपभोक्ता काफी परेशान हैं. जबकि, लो वोल्टेज की समस्या तो आम बात बन कर रह गया है. कौआकोल पावर हाउस में काफी मशक्कत के बाद लगाये गये हाइ पावर ट्रांसफॉर्मर की हालत लगने से पहले ही नाजुक बन जाना उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ा कर रख दिया है. उपभोक्ताओं की शिकायत है कि पावर हाउस में एक भी विभागीय कर्मी नहीं रहते है. इससे वह अपनी समस्या की जानकारी उन तक नहीं पहुंचा पाते है. नतीजतन समस्या बनी की बनी ही रह जाती है. कौआकोल में बिजली के तार की स्थिति काफी जर्जर अवस्था होने के कारण बिजली बाधित रहने की समस्या आम बात हो गयी है. इसके कारण आम उपभोक्ता काफी परेशान रह रहे हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन