106 गांवों में पहुंची बिजली

Updated at : 02 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
106 गांवों में पहुंची बिजली

106 गांवों में पहुंची बिजली बिजली विभाग ने एक साल के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कियाविभाग ने बिजली अापूर्ति में सुधार का किया दावाफोटो-प्रतिनिधि, नवादा (नगर)साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के तीसरे वर्षगांठ के मौके पर बिजली विभाग द्वारा एक साल के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया. धरातल पर भले ही बिजली […]

विज्ञापन

106 गांवों में पहुंची बिजली बिजली विभाग ने एक साल के कार्यों का लेखा-जोखा प्रस्तुत कियाविभाग ने बिजली अापूर्ति में सुधार का किया दावाफोटो-प्रतिनिधि, नवादा (नगर)साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड के तीसरे वर्षगांठ के मौके पर बिजली विभाग द्वारा एक साल के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया. धरातल पर भले ही बिजली उपभोक्ताओं को कई प्रकार की परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन विद्युत आपूर्ति प्रमंडल नवादा द्वारा जारी प्रतिवेदन के अनुसार, जिले में एक वर्ष के दौरान आधारभूत संरचनाओं के सुधार व नये संरचनाओं के निर्माण की योजनाओं की रिपोर्ट प्रस्तुत किया गया. विभाग द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार, जिला मुख्यालय में आपूर्ति 15 मेगावाट से बढ़ कर 50 मेगावाट हो गयी हो गयी है. इससे शहरी क्षेत्रों में आपूर्ति 12 घंटे से बढ़ कर 24 घंटे व ग्रामीण क्षेत्रों में आठ घंटे से बढ़ा कर 20 घंटे तक रोशनी पहुंचायी जा रही है. जिले के 969 गांवों व टोलों में राजीव गांधी ग्रामीण विद्युतीकरण योजना द्वारा बिजली पहुंचायी जानी थी. इनमे से 106 गांवों में बिजली पहुंचाने का काम पूरा कर लिया गया है. जबकि, 212 गांवों में विद्युतीकरण का काम प्रगति पर है. बढ़ी पावर सब स्टेशन की क्षमता नये निर्माण के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में से आपूर्ति बढ़ाने के लिए हिसुआ में विद्युत उप केंद्र में पांच एमबीए के ट्रांसफॉर्मर की जगह 10 एमबीए की ट्रांसफॉर्मर लगा है. खनवां पावर सब स्टेशन में 3.15 एमबीए के दो ट्रांसफॉर्मरों की जगह पांच-पांच एमबीए के दो ट्रांसफॉर्मर लगाये गये हैं. नारदीगंज पावर सब स्टेशन में भी 3.15 एमबीए के दो ट्रांसफॉर्मर की जगह पांच-पांच एमबीए का दो ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. इसी प्रकार रजौली पावर सब स्टेशन में पांच एमबीए से बढ़ा कर 10 एमबीए का ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. पावर सब स्टेशनों की क्षमता बढ़ने से आपूर्ति में सुधार की बात कही जा रही है. नये ट्रांसफॉर्मर लगे, बदला गया तारविभाग के अनुसार, पिछले एक वर्षों के दौरान जिले में 11 हजार व 440 वोल्ट के पुराने तारों को बदला गया है. कुल मिला कर 544 किलोमीटर पुराने व जर्जर तार बदले जाने का दावा किया गया है. इस वर्ष जिले में दो सौ केबीए का आठ, सौ केबीए का 36 व 63 केबीए का 11 वितरण ट्रांसफॉर्मर लगाया गया है. साथ ही सौ से दो सौ केबीए के 42 व 63 से सौ केबीए का 78 ट्रांसफॉर्मरों की क्षमता बढ़ायी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन