व्याख्याता के निधन पर शोकसभा

Updated at : 02 Nov 2015 6:59 PM (IST)
विज्ञापन
व्याख्याता के निधन पर शोकसभा

व्याख्याता के निधन पर शोकसभा काशीचक. जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग के व्याख्याता विजेंद्र कुमार सिंह के निधन पर सोमवार को वरीय व्याख्याता कमलनयन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया़ प्रो सिंह का निधन शुक्रवार की रात को गया था. शोकसभा में शिक्षकों ने श्री सिंह को कर्मठ […]

विज्ञापन

व्याख्याता के निधन पर शोकसभा काशीचक. जवाहर लाल नेहरू कॉलेज में वनस्पति विज्ञान विभाग के व्याख्याता विजेंद्र कुमार सिंह के निधन पर सोमवार को वरीय व्याख्याता कमलनयन प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में शोकसभा का आयोजन किया गया़ प्रो सिंह का निधन शुक्रवार की रात को गया था. शोकसभा में शिक्षकों ने श्री सिंह को कर्मठ व मृदभाषी बताया़ इनके कार्यकलापों की चर्चा करते हुए उन्हें वर्ग तालिका के आधार पर विषय विवरण, विद्यालय के विकास कार्यों के लिए प्रयत्नशील व छात्रों व विद्यालय के कर्मियों के बीच स्नेह और छात्र-छात्राओं के बीच गहरी छाप छोड़ने की बात बताया़ गौरतलब है कि पांच माह पहले विद्यालय कमेटी के बैठक में भाग लेने के लिए विद्यालय जाने के दौरान रास्ते में मैजिक वाहन की ठोकर से जख्मी हो गये थे़ शोकसभा में दो मिनट का मौन रख कर ईष्वर से उनके आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी. इधर, भाजपा कार्यालय में भी शोकसभा का आयोजन किया गया़ भाजपा किसान मोर्चा के प्रखंड अध्यक्ष अरूण सिंह ने कहा कि विजेंद्र सिंह का भाजपा के लिए योगदान पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है़ उन्होंने ईमानदारी पूर्वक क्षेत्र की सेवा पूर्व भाजपा अध्यक्ष के रूप में की थी. शोकसभा में पूर्व प्रमुख विजेंद्र कुमार, कामदानी सिंह, सुनील कुमार, सच्चिदानंद सिंह समेत दर्जनों भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन