पढ़ेंगी बेटियां, तभी बढ़ेंगी बेटियां

Updated at : 01 Nov 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
पढ़ेंगी बेटियां, तभी बढ़ेंगी बेटियां

पढ़ेंगी बेटियां, तभी बढ़ेंगी बेटियां बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हुआ कला उत्सवस्कूली कलाकारों ने नाटक, लोक नृत्य व लोक गायन ने दिखायी अपनी प्रतिभाजिला स्तरीय प्रतियोगिता में कई स्कूलों की बच्चियों ने लिया भागबेटी है नय बोझ, हके बेटी तो नाज रे…गीत ने लोगों को झुमायाफोटो-1नवादा (नगर)नाटक, लोक नृत्य, लोक गीत, सोहर, […]

विज्ञापन

पढ़ेंगी बेटियां, तभी बढ़ेंगी बेटियां बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत हुआ कला उत्सवस्कूली कलाकारों ने नाटक, लोक नृत्य व लोक गायन ने दिखायी अपनी प्रतिभाजिला स्तरीय प्रतियोगिता में कई स्कूलों की बच्चियों ने लिया भागबेटी है नय बोझ, हके बेटी तो नाज रे…गीत ने लोगों को झुमायाफोटो-1नवादा (नगर)नाटक, लोक नृत्य, लोक गीत, सोहर, कजरी व संस्कार गीत जैसे विद्याओं में स्कूल की छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया. रविवार को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में आयोजित जिला स्तरीय कला उत्सव प्रतियोगिता में कई स्कूल के बाल कलाकारों ने भाग लिया. मानव संसाधन विकास मंत्रालय, नयी दिल्ली की पहल पर बिहार माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा कला उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ मिथिलेश कुमार सिन्हा ने की. बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत आयोजित कला उत्सव का मुख्य उद्देश्य समाज में बेटियों के महत्व को बढ़ावा देना है. स्कूली छात्र-छात्राओं के बीच कला उत्सव के माध्यम से देश के ऐसी कला को उभारना है जो अब धीरे-धीरे विलुप्त होती जा रही है. लोक नृत्य के अंतर्गत सोहर, कजरी, झिझिया, जट-जटिन, डोमकछ, धोबिया नृत्य, लोक गीत के अंतर्गत संस्कार गीत, सोहर, सामा चकैवा, चैती झूमर, विवाह संस्कार, झूला गीत, बारह मासा तथा नाट्य कला के रूप में विदेशिया, हिरनी-बिरनी, राजा सलहेस, बिहुआ बिरहिन जैसे विलुप्त होते जा रहे स्थानीय कला को उभारने में शिक्षा विभाग द्वारा शुरू किया गया कला उत्सव काफी महत्व भूमिका निभायेगी. सफल प्रतिभागियों को मिलेगा पांच लाख कला उत्सव प्रतियोगिता की शुरुआत स्कूल स्तर से हुई है. जिला स्तर पर सफल प्रतिभागियों को प्रमंडल स्तर पर तीन नवंबर को गया में होनेवाले प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. वहीं, प्रमंडल स्तर पर सफल प्रतिभागियों को 19 व 20 नवंबर को पटना के कृष्ण मेमोरियल हॉल में होनेवाले राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा. इसके बाद राज्य स्तर पर सफल प्रतिभागियों को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखलानी है. केंद्र सरकार द्वारा अंतिम रूप से सफल प्रतिभागियों को पांच लाख रुपये का पुरस्कार दिया जायेगा. जिला अनुमंडल व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफल होनेवाले प्रतिभागियों को भी पुरस्कृत करने की भी व्यवस्था है. स्कूली छात्र-छात्राओं ने लोगों का मोहा मन बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के तर्ज पर तैयार किये गये बीके साहू इंटर विद्यालय वारिसलीगंज के छात्राएं सुगंधा, वैष्णवी, स्वाति, स्वांगी, प्रज्ञा, रिंकी आदि की नाट्य प्रस्तुति लाजवाब रही. बेटी को कोख में ही मारने की साजिश से लेकर उसके परवरिश में बेटा-बेटी का भेद होने के बाद भी अंतिम रूप से बेटी द्वारा सफलता प्राप्त कर समाज में परिवार का नाम रोशन करने की नाट्य प्रस्तुति लोगों को प्रभावित किया. प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय हिसुआ के बाल कलाकार वंदना, पम्मी, शिवम, राखी, प्रियांशु, सपना व सोनाली आदि के ग्रामीण बोलचाल की भाषा एवं शानदार अभिनय लोगों को वाह-वाह करने पर मजबूर कर दिया. बेटी के जन्म के बाद मां को दुतकार और बेटी को सही तरीके से सुविधाएं नहीं मिलने के बावजूद कैसे संघर्ष कर बेटी आगे बढ़ती है इसकी कहानी नाटक में दिखायी देती है. बकरी चराने और घर के काम-काज करते हुए बेटी शिक्षा पाकर कैसे घर-परिवार के साथ गांव का नाम रोशन करती है, यह हिसुआ की बाल कलाकारों ने बेहतरीन अभिनय के द्वारा दिखलाया. लोक नृत्य व लोक गीत में भी शानदार रही प्रस्तुति ओरी चिरैया, नन्ही सी चिडि़यां, अंगना में फिर आ जा रे…, बेटी है नय बोझ, हके बेटी नाज रे…, अरे रामा चले मतवाली पहनी साड़ी हे रामा… जैसे कई गीतों पर कलाकारों की प्रस्तुति शानदार रही. सोहर गाते हुए प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय हिसुआ की लड़कियां भाभी-ननद के रूप में अभिनय करते हुए जन्म ले ले बेटी, बाजे बधैया,न्योछावर मांगे ननदी, हाय रे सांवरिया, गुमान तोहर बेटी, हाय रे सांवरिया…पर लोक नृत्य में शामिल कलाकारों ने शमा बांध दिया. प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय नवादा की छात्राएं अदिति, कविता, गुड़िया, माही, अंजली, मिताली, नीशू व काजल झा आदि आकर्षक सुर्ख लाल साड़ी में सज कर जब लोक गीत अरे रामा चले मतवाली, पहने साड़ी ये रामा कृष्ण बनल चुड़िहारी, खरीद ले ले साड़ी हो रामा…का धुन छेड़ा तो लोग ताली बजाये बिना नहीं रह सके. निर्णायक मंडल ने किया सफल प्रतिभागियों का चयननिर्णायक मंडल में शामिल माध्यमिक शिक्षा के डीपीओ मिथिलेश कुमार सिन्हा व स्वर संगम के सचिव व कला प्रेमी, श्रवण कुमार वर्णवाल ने निर्णायक मंडल के सदस्य के रूप में भूमिका निभायी. कलाकारों द्वारा नाटक, लोक नृत्य, लोक संगीत आदि के 18 आइटमों को प्रस्तुत किया गया, जिसमें से नाट्य विद्या में बीके साहू इंटर विद्यालय, वारिसलीगंज, लोक नृत्य में प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, हिसुआ एवं लोक संगीत विद्या में प्रोजेक्ट इंटर विद्यालय, नवादा के बाल कलाकारों का चयन सफल प्रमंडल स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए किया गया. कई शिक्षक रहे मौजूदराष्ट्रपति पुरस्कार विजेता व प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय हिसुआ के प्राचार्य डॉ मिथिलेश कुमार सिन्हा, नीशा कुमारी, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा के वरीय शिक्षक शिव कुमार प्रसाद, अनिल कुमार साहा, छोटे लाल मिस्त्री, बीके साहू इंटर विद्यालय के यशपाल गौतम, श्वेता सिन्हा, वेद व्यास प्रकाश, स्काउट एंड गाइड के ट्रेनर संतू कुमार, रंजीत कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद थे. क्या कहते हैं बाल कलाकारगांव के विद्यार्थियों को ट्रेनिंग देकर जिला व राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए तैयार किया जाना काफी अच्छी बात है. लड़कियों को काफी कम मौका आगे बढ़ने काे मिलता है. इस प्रकार के कार्यक्रम से प्रतिभा दिखने का मौका मिलता है. वंदना कुमारी, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, हिसुआस्कूल प्रशासन द्वारा काफी कम समय में नाटक, लोक नृत्य, लोक संगीत आदि के लिए छात्राओं को तैयार किया गया है. हमलोग पूरी मेहनत के साथ अपना प्रदर्शन करेंगे. जीत या हार बाद की बात है. हमलोग अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे. सुगंधा कुमारी, बीके साहू इंटर विद्यालय, वारिसलीगंजकला उत्सव वास्तविक में हमलोगों के लिए उत्सव बन कर आया है. शिक्षा विभाग द्वारा लड़कियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है. बेटा-बेटी में अंतर समाप्त होना चाहिए. बेटी पढ़ेगी, तभी तो आगे बढ़ेगी.अंजली कुमारी, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादाकला उत्सव में इस प्रकार की प्रतियोगिता रखी गयी है, जिसके गीत-संगीत काफी कम सुनने को मिलते हैं. घर में दादी से पूछ कर सोहर के गीत तैयार किये हैं. अब इस प्रकार के गीत सामान्य दिनों में सुनने को नहीं मिलते हैं. स्कूल के शिक्षकों ने भी तैयारी में खूब मदद की. श्वेता कुमारी, प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, हिसुआ

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन