पिकअप वैन पर लदे तीन मवेशी बरामद

Updated at : 01 Nov 2015 6:46 PM (IST)
विज्ञापन
पिकअप वैन पर लदे तीन मवेशी बरामद

पिकअप वैन पर लदे तीन मवेशी बरामद रजौली. पुरानी हरदिया के पास से मवेशी से लदे पिकअप वैन को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है. बताया जाता है कि यहां दो लोग मवेशी खरीदने पहुंचे थे. जब इस बात की भनक हरदिया के लोगों को लगी तब लोगों ने दोनों खरीदारों को खदेड़ […]

विज्ञापन

पिकअप वैन पर लदे तीन मवेशी बरामद रजौली. पुरानी हरदिया के पास से मवेशी से लदे पिकअप वैन को लोगों ने पुलिस के हवाले कर दिया है. बताया जाता है कि यहां दो लोग मवेशी खरीदने पहुंचे थे. जब इस बात की भनक हरदिया के लोगों को लगी तब लोगों ने दोनों खरीदारों को खदेड़ कर भगा दिया. इसकी सूचना रजौली थानाध्यक्ष को दी गयी. इसके बाद थानाध्यक्ष संजीव कुमार गुप्ता ने एसआइ सुधाकर कुमार को हरदिया भेजा. जहां से सुधाकर कुमार ने एक पिकअप वैन पर लदे तीन मवेशी को जब्त कर रजौली थाना ले आये. इस संबंध में एसएचओ ने बताया कि यह मवेशी अकबरपुर के रजहत निवासी कसाई हैदर बुचड़खाना ले जा रहा था. एनिमल एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जानवरों को काजी हाउस भेज दिया जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन