सेवानिवृति के दिन ही मिला सेवांत लाभ

सेवानिवृति के दिन ही मिला सेवांत लाभनवादा कार्यालय. सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कार्यालय प्रचारी सुरेश प्रसाद आज सेवानिवृत्त हो गये. सूचना भवन के संवाद कक्ष में आयोजित समारोह में उनकी विदाई दी गयी. डीपीआरओ परिमल कुमार द्वारा सेवांत लाभ की सभी सुविधाओं का कागजात उन्हें सौंपा गया. उपस्थित सूचना एवं जन-संपर्क के कर्मियों व […]
सेवानिवृति के दिन ही मिला सेवांत लाभनवादा कार्यालय. सूचना एवं जन-संपर्क विभाग के कार्यालय प्रचारी सुरेश प्रसाद आज सेवानिवृत्त हो गये. सूचना भवन के संवाद कक्ष में आयोजित समारोह में उनकी विदाई दी गयी. डीपीआरओ परिमल कुमार द्वारा सेवांत लाभ की सभी सुविधाओं का कागजात उन्हें सौंपा गया. उपस्थित सूचना एवं जन-संपर्क के कर्मियों व मीडिया कर्मियों ने प्रसंशा की. उपस्थित सभी लोगों ने उनके उज्जवल भविष्य की कामना की. कार्यक्रम में मौजूद डीपीआरओ ने कहा कि व्यक्ति जब किसी संस्था में काम करता है, तो वह उसका अभिन्न अंग बन जाता है. कर्मी सुरेश प्रसाद को सेवानिवृत्ति के दिन ही भविष्य निधि ग्रुप जीवन बीमा, अर्जित अवकाश सहित पेंशन पेपर भी उपलब्ध करा दिया गया है. उपस्थित मीडिया कर्मियों ने सुरेश बाबू के काम की प्रशंसा की. कार्यक्रम में कार्यालय के कर्मी जय प्रकाश गुप्ता, रजनी कुमारी, अमित कुमार, रघुनंदन प्रसाद, अनिल कुमार यादव, अशोक कुमार, मोहम्मद कलीमउद्दीन, कलाकार विनोद कुमार आदि मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




