निशक्तों में बंटा कंबल

Updated at : 31 Oct 2015 7:08 PM (IST)
विज्ञापन
निशक्तों में बंटा कंबल

निशक्तों में बंटा कंबल रजौली. प्रखंड के हरदिया ब्रांच के निरंकारी मिशन के संयोजक महात्मा महेंद्र शर्मा द्वारा नि:शक्तों के बीच एक सौ कंबल का वितरण किया गया. इस सामाजिक व प्रेरणादायक सेवाओं में ब्रांच के सभी सेवा दल के भाई-बहन, शिक्षक एवं साधु संगतों ने भी भरपूर योगदान दिया. इस पर संयोजक महात्मा ने […]

विज्ञापन

निशक्तों में बंटा कंबल रजौली. प्रखंड के हरदिया ब्रांच के निरंकारी मिशन के संयोजक महात्मा महेंद्र शर्मा द्वारा नि:शक्तों के बीच एक सौ कंबल का वितरण किया गया. इस सामाजिक व प्रेरणादायक सेवाओं में ब्रांच के सभी सेवा दल के भाई-बहन, शिक्षक एवं साधु संगतों ने भी भरपूर योगदान दिया. इस पर संयोजक महात्मा ने परम पिता परमात्मा की शत्-शत् नमन करते हुए स्तुति की. उन्होने कहा कि ब्रह्म ज्ञान प्राप्त कर ही मानव अपने मानवीय गुणों से युक्त होकर भाईचारा कायम रख सकते हैं. इस कंबल वितरण में डाॅ व्यास प्रसाद का विशेष योगदान रहा. इस मौके पर रामप्रवेश शर्मा, जयेंद्र शर्मा, महादेव सिंह, सुदर्शन सिंह, मोहन चौधरी आदि उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन