राष्ट्रीय एकता दिवस पर ले संकल्प : डीएम

राष्ट्रीय एकता दिवस पर ले संकल्प : डीएम फोटो- 4प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर डीएम मनोज कुमार ने समाहरणालय स्थित सभी कर्मियों व पदाधिकारियों को समाहरणालय परिसर में शपथ दिलायी. राष्ट्र की एकता अखंडता व सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने व देशवासियों के बीच इस संदेश […]
राष्ट्रीय एकता दिवस पर ले संकल्प : डीएम फोटो- 4प्रतिनिधि, नवादा कार्यालय राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर डीएम मनोज कुमार ने समाहरणालय स्थित सभी कर्मियों व पदाधिकारियों को समाहरणालय परिसर में शपथ दिलायी. राष्ट्र की एकता अखंडता व सुरक्षा को बनाये रखने के लिए स्वयं को समर्पित करने व देशवासियों के बीच इस संदेश को पहुंचाने का डीएम ने संकल्प दिलाया़ डीएम ने यह भी शपथ दिलाया कि शपथ अपने देश की एकता भावना से ले रहा हूं. इससे सरदार वल्लभ भाई पटेल की दूरदर्शिता एवं कार्यों द्वारा संभव बनाया जा सका है. सभी ने अपनी देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए अपना योगदान करने का भी सत्य निष्ठा से संकल्प लिया है. इस अवसर पर अपर समाहर्त्ता महर्षि राम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी धीरेंद्र झा, वरीय उपसमाहर्त्ता वीणा प्रसाद, उप निर्वाचन पदाधिकारी अविनाश चंद्रा, वरीय उपसमाहर्त्ता मुकेश कुमार, जिला पंचायतीराज पदाधिकारी सतीश चंद्र झा सहित सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




