एकता व अखंडता के परिचायक थे पटेल

Published at :31 Oct 2015 6:52 PM (IST)
विज्ञापन
एकता व अखंडता के परिचायक थे पटेल

एकता व अखंडता के परिचायक थे पटेल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल की जयंती पर हुआ कार्यक्रमराजनीतिक पार्टियों, शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक संगठनों ने किया आयोजनफोटो- 3प्रतिनिधि, नवादा (नगर)लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनायी […]

विज्ञापन

एकता व अखंडता के परिचायक थे पटेल पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि व सरदार पटेल की जयंती पर हुआ कार्यक्रमराजनीतिक पार्टियों, शैक्षणिक संस्थानों व सामाजिक संगठनों ने किया आयोजनफोटो- 3प्रतिनिधि, नवादा (नगर)लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती व पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि शनिवार को जिले भर में धूमधाम से मनायी गयी. दोनों कार्यक्रमों को लेकर जिला प्रशासन सहित विभिन्न राजनीतिक पार्टियों व सामाजिक संगठनों ने कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन किया. जिला प्रशासन द्वारा सरदार पटेल की जयंती को राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया गया. कई शैक्षणिक संस्थानों में आयोजित कार्यक्रम में प्रतियोगिताओं का भी आयोजन किया गया. कन्हाई इंटर स्कूल में प्रधानाध्यापक रामशरण प्रसाद यादव की अध्यक्षता में आयोजित कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल भारतीय इतिहास में एकता व अखंडता के परिचायक थे. जब भारत विभिन्न रियासतों में बंटा था. उस समय पटेल ने अपनी सूझ बूझ का परिचय देते हुए पूरे देश में एकता व अखंडता कायम किया. कार्यक्रम में वरीय शिक्षक रवींद्र कुमार पांडेय, राकेश कुमार रंजन, राजेश कुमार, शैलेश कुमार रंजन, राजीव रंजन सिन्हा, अनिल प्रियदर्शनी, विभा कुमारी, प्रमीला कुमारी, शीला सहाय, मुरली मनोहर, अजय कुमार आदि उपस्थित थे. इधर, द रेसिडेंसियल ऑक्सफोर्ड पब्लिक स्कूल, मिर्जापुर में सरदार पटेल की जयंती के अवसर पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. निदेशक आलोक कुमार सिन्हा के नेतृत्व में हुए कार्यक्रम में स्कूली बच्चों ने सरदार पटेल जीवन चरित्र पर विस्तार से चर्चा किया़ प्रधानाध्यापक उपेंद्र कुमार सिन्हा, शिक्षक उदय शंकर मिश्रा, टिंकू कुमार, स्वीकृति सुमन आदि ने बच्चों का मार्ग दर्शन किया. स्कूल के विद्यार्थी आराधना भारती, प्रफुल्ल कुमार, अभिषेक कुमार, निशा भारती, अमित कुमार आदि ने अपने शानदार प्रदर्शन से सबको प्रभावित किया. कार्यक्रम के अंत में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की तसवीर पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी. आवासीय ब्राइट कैरियर पब्लिक स्कूल न्यू एरिया में निदेशक कार्यानंद शर्मा के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में पटेल व इंदिरा गांधी तसवीर पर माल्यार्पण किया गया़ वरीय नागरिक संघ व मानवाधिकार संरक्षण प्रतिष्ठान के संयुक्त तत्वावधान में डॉ श्रीनंदन शर्मा के अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सरदार पटेल भारत को एक विशाल राष्ट्र बनाने में अहम भूमिका निभाये है. इंदिरा गांधी की पुण्यतिथि को राष्ट्रीय संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया. इस अवसर पर भोला नाथ दीक्षित, धनेश्वर यादव, अंजनी कुमार दीक्षित, सरयु प्रसाद सिंह, ब्रज किशोर शर्मा, बच्चु सिंह, अर्जुन सिंह, राम रतन सिंह रत्नाकर सहित कई बुजुर्ग मौजूद थे. हैपी इंडिया संस्था की ओर से सरदार पटेल की जयंती धूम-धाम से मनायी गयी. जिला अध्यक्ष तन्ने पठान के अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम आयोजित हुआ.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन