बांटे जायेंगे डीजल अनुदान के रुपये
Published by :Prabhat Khabar Digital Desk
Published at :31 Oct 2015 7:58 AM (IST)
विज्ञापन

कृषि विभाग संबंधित प्रखंडों के बीडीओ को भेज रहा राशि किसानों ने विलंब से मिलने पर जताया रोष नवादा कार्यालय : सरकार की ओर से वर्ष 2015 के लिए डीजल अनुदान के रुपये सभी जिलों में उपलब्ध करायी गयी है. कृषि विभाग प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से लाभुक किसानों तक रुपये को भेजने की […]
विज्ञापन
कृषि विभाग संबंधित प्रखंडों के बीडीओ को भेज रहा राशि
किसानों ने विलंब से मिलने पर जताया रोष
नवादा कार्यालय : सरकार की ओर से वर्ष 2015 के लिए डीजल अनुदान के रुपये सभी जिलों में उपलब्ध करायी गयी है. कृषि विभाग प्रखंड विकास पदाधिकारी के माध्यम से लाभुक किसानों तक रुपये को भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है. कृषि विभाग की ओर से गुरुवार तक प्रखंडों में 66 लाख रुपये डीजल अनुदान के लिए प्रखंडों में भेज दिया गया है.
विभागीय अधिकारी ने बताया कि सामान्य एवं अनुसूचित जाति वर्ग के किसानों के लिए अलग-अलग राशि उपलब्ध करा कर जिला कोषागार के माध्यम से सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को उपलब्ध करायी गयी है.
जल्द ही किसानों को यह रुपये आरटीजीएस के माध्यम से सीधे खातों में उपलब्ध करायी जा रही है. सरकार की ओर से वित्तीय वर्ष 2015-16 के लिए डीजल अनुदार वितरण को लेकर प्रखंडवार (सामान्य वर्ग) प्रतिवेदन प्रशासन की ओर से उपलब्ध करायी गयी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




