बम धमाकों में घायल महिला सदर अस्पताल में भरती

Published at :29 Oct 2013 4:23 AM (IST)
विज्ञापन
बम धमाकों में घायल महिला सदर अस्पताल में भरती

– पीएमसीएच में काफी भीड़ होने के कारण चली आयी नवादा – हाल–चाल जानने पहुंचे कई भाजपा नेता नवादा : पटना के गांधी मैदान में आयोजित भाजपा की हुंकार रैली में हुई बम विस्फोट की शिकार इस जिला की एक महिला भी हुई. पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधन बिगहा निवासी कैलाश चौहान की पत्नी लाखो […]

विज्ञापन

पीएमसीएच में काफी भीड़ होने के कारण चली आयी नवादा

– हालचाल जानने पहुंचे कई भाजपा नेता

नवादा : पटना के गांधी मैदान में आयोजित भाजपा की हुंकार रैली में हुई बम विस्फोट की शिकार इस जिला की एक महिला भी हुई. पकरीबरावां थाना क्षेत्र के बुधन बिगहा निवासी कैलाश चौहान की पत्नी लाखो देवी बम धमाके में जख्मी हो गयी थी. पटना पीएमसीएच में काफी भीड़ रहने के कारण उक्त महिला सदर अस्पताल में इलाज के लिए भरती है.

उसने बताया कि जिस वक्त धमाका हुआ था उस समय गांधी मैदान से बाहरी छोर में खड़ी थी, तभी बम वहां पर फटा लोगों में अफरातफरी मच गयी. इसमें उनके अलावा अन्य लोग भी जख्मी हुए.

भीड़ के कारण पीएमसीएच में इलाज कराना काफी मुश्किल था. इसलिए सीधे नवादा सदर अस्पताल में पहुंच कर इलाज करा रही हैं. घायल महिला का हालचाल जानने कई भाजपाई सदर अस्पताल पहुंचे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन