डोर-टू-डोर चला जन संपर्क अभियान

Published at :10 Oct 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
डोर-टू-डोर चला जन संपर्क अभियान

डोर-टू-डोर चला जन संपर्क अभियान फोटो-21नवादा कार्यालय. गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा यादव ने मतदान के अंतिम चरण प्रचार-प्रसार को लेकर शनिवार को कौआकोल व रोह प्रखंड में जन संपर्क अभियान चला कर मतदताओं से वोट की मांग की. उन्होंने कहा कि मोदी के नाम पर वोट मांगने वाले केवल भ्रम जाल में […]

विज्ञापन

डोर-टू-डोर चला जन संपर्क अभियान फोटो-21नवादा कार्यालय. गोविंदपुर विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा यादव ने मतदान के अंतिम चरण प्रचार-प्रसार को लेकर शनिवार को कौआकोल व रोह प्रखंड में जन संपर्क अभियान चला कर मतदताओं से वोट की मांग की. उन्होंने कहा कि मोदी के नाम पर वोट मांगने वाले केवल भ्रम जाल में फंसाने का काम करेंगे. उन्होंने विकास की गंगा को निरंतर आगे बढ़ते रहने के लिए एक बार क्षेत्र की सेवा करने का मौका देने की अपील की. उन्होंने रोह व कौआकोल के विभिन्न गांवों में डोर-टू-डोर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की. उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र और बिहार के विकास के बल पर नीतीश के हाथों को ही मजबूत करें. उनके सहयोगी प्रखंड अध्यक्ष शैलेंद्र महतो, मुखिया वासुदेव यादव, रोह प्रमुख शिव बालक यादव, मुनिलाल यादव, मुखिया अवधेश कुशवाहा, पूर्व प्रमुख अर्जुन पासवान तथा सिउर मुखिया व उनके पति अर्जुन राम सहित दर्जनों की संख्या में रहे लोगों ने वोट अपील में साथ जुटे रहे. पूर्णिमा यादव ने महिलाओं से मिल कर घर की बहू-बेटी समझ कर एक बार मौका देने की अपील की. दिन भर वोट के लिए गांव-गांव का दौरा कर हर तबके के लोगों से वोट मांगा. उन्होंने कहा कि सभी का समर्थन मिल रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन