वोटर जागरूकता के लिए हुए कई कार्यक्रम

Published at :10 Oct 2015 8:03 PM (IST)
विज्ञापन
वोटर जागरूकता के लिए हुए कई कार्यक्रम

वोटर जागरूकता के लिए हुए कई कार्यक्रम फोटो-20नवादा नगर. मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. स्वीप कोषांग के द्वारा वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर पंचायत से जिला स्तर तक 235 से अधिक रैलियां निकाली गई है. पांचों विधान सभा क्षेत्रों में 175 होर्डिंग […]

विज्ञापन

वोटर जागरूकता के लिए हुए कई कार्यक्रम फोटो-20नवादा नगर. मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर जिले में मतदाता जागरूकता के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया है. स्वीप कोषांग के द्वारा वोट प्रतिशत बढ़ाने को लेकर पंचायत से जिला स्तर तक 235 से अधिक रैलियां निकाली गई है. पांचों विधान सभा क्षेत्रों में 175 होर्डिंग व फ्लैक्स, 100 बैनर लगाये गये हैं. 24 हजार पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर मतदान करने के लिए लोगों को प्रेरित कर रहा है. 5 हजार स्टिकर गैस सिलिंडर पर लगाकर घर-घर में प्रचार किया गया है. जिले के सभी गैस एजेंसी संचालकों को यह जिम्मा दिया गया है. यह स्टीकर चुनाव कार्यों मेंं लगे वाहनों पर भी लगाया गया है. जिले में नुक्कड़ नाटक, प्रोजेक्टर व केबुल चैनल द्वारा फिल्म दिखा कर लोगों को वोट के महत्व के बारे में बताया गया है. स्वीप कोषांग द्वारा रन-फॉर-वोट, मशाल जुलूस, मानव श्रृंखला आदि माध्यमों के द्वारा भी वोटरों को जागरूक किया गया है. स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी सह डीपीआरओ परिमल कुमार ने कहा कि वोट प्रतिशत बढ़ाने के लिए कोषांग द्वारा हर संभव कार्यक्रम किये गये है. डीएम ने भी कोषांग द्वारा किये गये कार्यों की सराहना किया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन