रजौली में पोलिंग पार्टियों को मिली चुनाव सामग्री

Published at :10 Oct 2015 7:02 PM (IST)
विज्ञापन
रजौली में पोलिंग पार्टियों को मिली चुनाव सामग्री

रजौली में पोलिंग पार्टियों को मिली चुनाव सामग्री फोटो- 17रजौली. रजौली विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को सभी पोलिंग पार्टियों को इंटर विद्यालय रजौली से चुनाव सामग्री दी गयी. डिस्पैच सेंटर में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के बाद अंतिम नियुक्ति पत्र संबंधित योगदान स्थल के नाम के साथ उपलब्ध कराया गया. नियुक्ति पत्र का प्रकाशन रैड […]

विज्ञापन

रजौली में पोलिंग पार्टियों को मिली चुनाव सामग्री फोटो- 17रजौली. रजौली विधानसभा चुनाव को लेकर शनिवार को सभी पोलिंग पार्टियों को इंटर विद्यालय रजौली से चुनाव सामग्री दी गयी. डिस्पैच सेंटर में कर्मियों की प्रतिनियुक्ति के बाद अंतिम नियुक्ति पत्र संबंधित योगदान स्थल के नाम के साथ उपलब्ध कराया गया. नियुक्ति पत्र का प्रकाशन रैड माइजेशन द्वारा किया गया. इसमें मतदान दल का गठन करते हुए नंबर अंकित रहेगा. विधानसभा क्षेत्र के अनुसार पोलिंग पार्टियों को चुनाव सामग्री उपलब्ध करायी गयी है. योगदान स्थल से कर्मियों को मतदान सामग्री उपलब्ध करायी गयी व पोलिंग पार्टी सामग्री का सही तरीके से मिला कर ही सामग्री डिस्पैच सेंटर से दिया गया. बावजूद पोलिंग पार्टी मिलान कर सामग्री रिसीव किये. इस पर 293 बूथ पर 1400 सौ कर्मी लगाये गये हैं. एक सौ वाहन को मतदान कार्य में लगाया गया है. यह जानकारी जिला पंचायती राज पदाधिकारी सतीश चंद्र झा ने दी. इस मौके पर सिरदला एवं रजौली के बीडीओ एवं सीओ उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन